मोतिहारी में CSP लूट में, दो लूटेरे हथियार के साथ गिरफ्तार

 In CSP robbery in Motihari, two robbers arrested with weapons.

Motiharipolice ▶️ 📝

Watch' Video on facebook 👇

In CSP robbery in Motihari, two robbers arrested with weapons.

लोकल पब्लिक न्यूज़ (बिहार) पूर्वी चम्पारण रामगढ़वा थाना: क्षेत्र में 25 जुलाई को शाम करीब 6:00 बजे CSP संचालक सुनील प्रसाद से मुसहरी टोला सड़क पर 5 लाख 35 हजार रुपये की लूट की घटना को पुलिस ने मात्र 3 घंटे में सुलझा लिया है। इस सनसनीखेज मामले में दो अपराधियों ने हथियार के साथ आत्मसमर्पण किया, जबकि दो अन्य की तलाश जारी है।

पुलिस को सूचना मिली थी कि रामगढ़वा से पखनहिया जाने वाली सड़क पर अज्ञात अपराधियों ने CSP संचालक सुनील प्रसाद से 5 लाख 35 हजार रुपये लूट लिए। सूचना मिलते ही पुलिस ने त्वरित कार्रवाई शुरू की और संभावित स्थानों पर सघन चेकिंग अभियान चलाया। मानवीय और तकनीकी सूचना के आधार पर पुलिस को जानकारी मिली कि अपराधी बंधुबारवा के गन्ना के खेत में छिपे हैं। 

वरिष्ठ अधिकारियों के नेतृत्व में रामगढ़वा, हरसिद्धि, गोविंदगंज और अन्य थानों की पुलिस ने गन्ना के खेत को चारों ओर से घेर लिया। करीब 3 घंटे की घेराबंदी और ध्वनि विस्तारक यंत्र से आत्मसमर्पण की चेतावनी के बाद दो अपराधियों, मुन्ना बाबा उर्फ मुन्ना पांडे (मटिअरिया, हरसिद्धि) और दीपक चौबे (नवादा, गोविंदगंज) ने हथियार के साथ आत्मसमर्पण कर दिया। 

गिरफ्तार अपराधियों का विवरण और आपराधिक इतिहास  

1. मुन्ना बाबा उर्फ मुन्ना पांडे: हरसिद्धि थाना कांड संख्या 446/25 में शामिल।  

2. दीपक चौबे: हरसिद्धि थाना कांड संख्या 185/23 (आर्म्स एक्ट), गोविंदगंज थाना कांड संख्या 73/23 (आर्म्स एक्ट), और संग्रामपुर थाना में लूट के एक अन्य मामले में संलिप्त।  

बरामद सामग्री

- 2 देशी कट्टा  

- 2 जिंदा कारतूस  

- 5 लाख 35 हजार रुपये (लूटी गई पूरी राशि)  

- 1 मोटरसाइकिल  

- 1 मोबाइल  

- मास्क और कैप (लूट में इस्तेमाल)  

अन्य संलिप्त अपराधी

पूछताछ में गिरफ्तार अपराधियों ने बताया कि इस लूट में उनके दो अन्य साथी, बलजीत (बंजरिया) और प्रवीण महतो (बंजरिया), भी शामिल थे। पुलिस इनकी तलाश में छापेमारी कर रही है। 

छापेमारी दल

ऑपरेशन का नेतृत्व अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी रक्सौल, मनिष आनंद ने किया। उनके साथ रामगढ़वा थाना के थानाध्यक्ष राजीव कुमार, परि. पु. अ. नि. सुमित कुमार प्रसाद, मनिष कुमार, अजीत कुमार सिंह, रामेश्वर राम, रेणु कुमारी और सशस्त्र बल शामिल थे। 

पुलिस अधीक्षक ने इस त्वरित कार्रवाई के लिए टीम की सराहना की और कहा कि शेष अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए अभियान जारी है। 

एक टिप्पणी भेजें

ये पोस्ट आपको कैसा लगा जरूर बताए।✒️✒️✒️

और नया पुराने

संपर्क फ़ॉर्म