Kishore Vikas Kumar missing for 7 days, reward announced for information
![]() |
| 7 दिनों से लापता किशोर विकास कुमार, सूचना देने पर इनाम की घोषणा |
लोकल पब्लिक न्यूज़ | पूर्वी चंपारण (कोटवा)
कोटवा थाना क्षेत्र से एक किशोर के लापता होने का मामला लगातार गंभीर होता जा रहा है। जानकारी के अनुसार ग्राम कझिया निवासी विकास कुमार बीते 7 दिनों से लापता है। लापता किशोर की पहचान विकास कुमार (पिता – विजय शर्मा) के रूप में की गई है।
परिजनों के मुताबिक, विकास कुमार घर से निकला था, लेकिन उसके बाद से वह वापस नहीं लौटा। परिजनों ने आसपास के क्षेत्रों में काफी खोजबीन की, रिश्तेदारों और जान-पहचान वालों के यहां भी पता किया, लेकिन अब तक किशोर का कोई सुराग नहीं मिल पाया है।
परिजनों ने रखा ₹5000 का इनाम
किशोर की बरामदगी या उसके संबंध में सटीक सूचना देने वाले व्यक्ति को परिजनों द्वारा ₹5000 का इनाम दिए जाने की घोषणा की गई है। परिवार का कहना है कि यदि कोई व्यक्ति विकास कुमार को कहीं देखे या उसके बारे में कोई जानकारी मिले तो तुरंत सूचित करें, ताकि उसे सुरक्षित घर वापस लाया जा सके।
कोटवा थाना को सूचना देने की अपील
परिजनों ने लोगों से अपील की है कि यदि किसी को भी विकास कुमार के बारे में जानकारी मिले तो सीधे कोटवा थाना को सूचना दें।
परिवार का कहना है कि सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान गोपनीय रखी जाएगी।
परिवार का रो-रोकर बुरा हाल
7 दिनों से बेटे के लापता होने के बाद परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। मां-बाप का रो-रोकर बुरा हाल है। गांव में भी लोगों के बीच इस घटना को लेकर चिंता बढ़ती जा रही है।
जनहित में अपील
यदि किसी व्यक्ति को किशोर विकास कुमार के बारे में कोई भी जानकारी मिले, तो तुरंत कोटवा थाना को सूचित करें या परिजनों तक सूचना पहुंचाएं।
आपकी एक सूचना किसी परिवार को उनका बच्चा वापस दिला सकती है।
