76वे गणतंत्र दिवस पर शान से लहराया तिरंगा , विधायक मनोज यादव ने कोटवा हाई स्कूल में किया झंडोत्तोलन
![]() |
पूर्वी चम्पारण कोटवा प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न सरकारी/गैर सरकारी संस्थानों पर शान से लहराया तिरंगा। |
पूर्वी चंपारण/कोटवा: प्रखंड के विभिन्न स्थानों पर 76वां गणतंत्र दिवस बड़े ही धूमधाम से मनाया गया। 26 जनवरी 1950 को स्वतंत्र भारत का संविधान लागू हुआ था, जो भारतीय लोकतंत्र की आधारशिला है। लंबे संघर्ष और बलिदानों के बाद 15 अगस्त 1947 को देश को आजादी मिली थी, और तीन वर्षों के कठोर परिश्रम के बाद भारतीय संविधान लागू किया गया। इसी की स्मृति में हर वर्ष गणतंत्र दिवस मनाया जाता है।
इस अवसर पर कोटवा उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में स्थानीय विधायक मनोज कुमार यादव ने झंडोत्तोलन किया। उन्होंने प्रखंडवासियों को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दीं और बच्चों को मन लगाकर पढ़ाई करने की प्रेरणा दी। विधायक ने स्कूल में बनी चहारदीवारी, खेल मैदान और प्रखंड में बन रहे स्टेडियम की चर्चा की। साथ ही, हाई स्कूल के लिए नए भवन स्वीकृत होने की बात भी कही।
प्रखंड के विभिन्न स्थानों पर गणतंत्र दिवस समारोह का आयोजन किया गया। प्रखंड परिसर में प्रखंड प्रमुख विभा देवी, थाना परिसर में इंस्पेक्टर सह थानाध्यक्ष रज रूप राय, मध्य विद्यालय कोटवा बड़हरवा में शिक्षक दिलीप कुमार, अंचल कार्यालय में अंचलाधिकारी मोनिका आनंद, कोटवा कझिया कॉलेज में प्राचार्य प्रभाकर कुमार, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर डॉ. सुशील कुमार, और बाल विकास परियोजना कार्यालय पर सीडीपीओ संगीता कुमारी ने झंडोत्तोलन किया।
इसके अतिरिक्त, प्रखंड के सभी निजी और सरकारी विद्यालयों, पंचायत भवनों, आंगनबाड़ी केंद्रों और पैक्स गोदामों में झंडोत्तोलन किया गया। कार्यक्रम में बीडीओ सरीना आजाद, भाजपा प्रखंड अध्यक्ष अमित कुमार, जिला पार्षद मनोज मुखिया, पूर्व मुखिया सतेंद्र यादव, भाकपा नेता भारत राय, प्रमोद मेहता सहित बड़ी संख्या में गणमान्य लोग और पुलिस बल मौजूद रहे।