कोटवा थाना पुलिस की कार्रवाई: दो अलग-अलग मामलों में चार नामजद अभियुक्त गिरफ्तार

 Kotwa police station action: Four named accused arrested in two separate cases

Kotwa police station action: Four named accused arrested in two separate cases

लोकल पब्लिक न्यूज़/पूर्वी चंपारण जिले के कोटवा थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो अलग-अलग कांडों में चार नामजद अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने सभी गिरफ्तार अभियुक्तों को न्यायिक प्रक्रिया के लिए  आगे की कार्रवाई के लिए भेज दिया है।

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, कोटवा थाना कांड संख्या 220/26, दिनांक 20 मई 2026 में दर्ज प्राथमिकी के दो मुख्य अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान राजापुर मठिया निवासी इस्माइल मियाँ (पिता- मुजम्मिल मियाँ) एवं शाहिद मियाँ (पिता- इस्माइल मियाँ) के रूप में हुई है। पुलिस इन दोनों की काफी दिनों से तलाश कर रही थी।

वहीं दूसरी कार्रवाई में कोटवा थाना कांड संख्या 219/26 के दो प्राथमिक अभियुक्तों को भी गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्तों में राजापुर मठिया निवासी दिलीप यादव (पिता- स्वर्गीय द्वारिका यादव) तथा मनु यादव (पिता- दुलारचंद यादव) शामिल हैं।

थानाध्यक्ष मुकेश कुमार ने बताया आवश्यक प्रक्रिया पूरी की जा रही है। सभी अभियुक्तों को न्यायिक हिरासत में भेजा जायेगा।  इलाके में शांति व्यवस्था बनाए रखने एवं अपराध नियंत्रण को लेकर पुलिस लगातार अभियान चला रही है। 

एक टिप्पणी भेजें

ये पोस्ट आपको कैसा लगा जरूर बताए।✒️✒️✒️

और नया पुराने

संपर्क फ़ॉर्म