कोटवा में जनगणना की तैयारी तेज, बीडीओ ने पर्यवेक्षकों को दिए सख्त निर्देश

 Preparations for the census intensify in Kotwa, BDO issues strict instructions to supervisors. 

Preparations for the census intensify in Kotwa, BDO issues strict instructions to supervisors 

लोकल पब्लिक न्यूज़/पूर्वी चंपारण कोटवा: प्रखंड मुख्यालय स्थित शिवधर अनूठा उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के सभागार में गुरुवार को बीडीओ चिरंजीव पांडेय की अध्यक्षता में आगामी जनगणना को लेकर सभी पर्यवेक्षकों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में जनगणना कार्य की तैयारियों, क्षेत्रवार जिम्मेदारियों तथा समयबद्ध तरीके से कार्य निष्पादन पर विस्तार से चर्चा हुई।

बैठक को संबोधित करते हुए बीडीओ ने कहा कि जनगणना देश का एक महत्वपूर्ण राष्ट्रीय कार्य है, जिसके आधार पर विभिन्न सरकारी योजनाओं की रूपरेखा तय की जाती है। उन्होंने सभी पर्यवेक्षकों को निर्देश दिया कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में प्रगणकों के साथ लगातार समन्वय बनाए रखें और कार्य की नियमित निगरानी सुनिश्चित करें।

उन्होंने जोर देकर कहा कि घर-घर जाकर सही एवं तथ्यात्मक जानकारी एकत्र करना सभी कर्मियों की जिम्मेदारी है और किसी भी परिवार या व्यक्ति का विवरण छूटना नहीं चाहिए। साथ ही निर्धारित प्रपत्रों को सावधानीपूर्वक भरने तथा ऑनलाइन प्रविष्टि में विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए।

बैठक में जनगणना प्रखंड तकनीकी टीम के विकास कुमार वर्मा और सुरेंद्र सिंह ने पर्यवेक्षकों को आवश्यक दिशा-निर्देश, दस्तावेज, प्रशिक्षण प्रक्रिया और कार्य की समय-सीमा के बारे में विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने यह भी कहा कि क्षेत्र में आने वाली किसी भी समस्या की सूचना तत्काल वरीय अधिकारियों को दी जाए।

सभी पर्यवेक्षकों को मैप व सीमांकन सूची उपलब्ध कराई गई तथा अपने अधीन कार्यरत प्रगणकों की उपस्थिति और कार्य प्रगति की प्रतिदिन समीक्षा करने को कहा गया, ताकि जनगणना कार्य निर्धारित समय सीमा के भीतर सफलतापूर्वक पूरा किया जा सके।


एक टिप्पणी भेजें

ये पोस्ट आपको कैसा लगा जरूर बताए।✒️✒️✒️

और नया पुराने

संपर्क फ़ॉर्म