Two arrested from Jasauli Patti with illegal weapons, country-made pistol and live cartridges recovered.
![]() |
| Two arrested from Jasauli Patti with illegal weapons, country-made pistol and live cartridges recovered. |
लोकल पब्लिक न्यूज़ | पूर्वी चम्पारण
पूर्वी चम्पारण कोटवा थाना क्षेत्र में पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए दो युवकों को अवैध हथियार के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, कार्रवाई के दौरान आरोपियों के पास से एक देशी कट्टा और एक जिंदा कारतूस बरामद किया गया है।
पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि कोटवा थाना क्षेत्र के जसौली पट्टी इलाके में कुछ लोग अवैध हथियार के साथ मौजूद हैं। सूचना के सत्यापन के बाद पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर छापेमारी की। इस दौरान दो संदिग्ध व्यक्तियों को पकड़ा गया।
गिरफ्तार व्यक्तियों की पहचान पवन कुमार, पिता–अनिल कुमार, निवासी–जसौली पट्टी, थाना–कोटवा तथा मुनीक पासवान, पिता–कृष्णा पासवान, निवासी–जसौली पट्टी, वार्ड संख्या–04, थाना–कोटवा के रूप में की गई है। तलाशी लेने पर इनके पास से एक देशी कट्टा और एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ।
पुलिस ने दोनों आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछ ताछ कर रही है। बरामद हथियार को जब्त कर लिया गया है और मामले में अग्रिम विधिसम्मत कार्रवाई की जा रही है। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि आरोपियों का किसी आपराधिक गिरोह से संबंध तो नहीं है और वे हथियार किस उद्देश्य से अपने पास रखे हुए थे।
थानाध्यक्ष करण सिंह ने बताया है कि क्षेत्र में अपराध और अवैध हथियारों के खिलाफ अभियान लगातार जारी है तथा इस तरह की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।
