दीपऊ NH-27 पर अज्ञात वाहन की चपेट में आने से एक अधेड़ की मौत

 A middle-aged man died after being hit by an unknown vehicle on Deepu NH-27. 

A middle-aged man died after being hit by an unknown vehicle on Deepu NH-27.

लोकल पब्लिक न्यूज/पूर्वी चम्पारण/कोटवा: थाना क्षेत्र के दीपऊ मोड़ के समीप एनएच-27 पर गुरुवार को अज्ञात वाहन की चपेट में आने से एक अधेड़ व्यक्ति की मौत हो गई। 

घटना की सूचना मिलने के बाद डायल-112 की टीम मौके पर पहुंची। और घटना की सूचना कोटवा थाना पुलिस को भी दी। 

सूचना मिलने पर कोटवा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई करते हुए शव को अपने कब्जे में लिया। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।

पुलिस के अनुसार, मृतक की पहचान फिलहाल नहीं हो सकी है। पुलिस आसपास के क्षेत्रों में जानकारी जुटाने के साथ शव की पहचान कराने का प्रयास कर रही है। साथ ही दुर्घटना में शामिल अज्ञात वाहन का पता लगाने के लिए मामले की जांच की जा रही है।

पुलिस घटना के कारणों और दुर्घटना में शामिल वाहन की पहचान को लेकर आसपास के लोगों से पूछताछ करने के साथ अन्य उपलब्ध माध्यमों से भी जानकारी जुटा रही है। मृतक की पहचान होने के बाद ही घटना से जुड़ी अन्य जानकारी स्पष्ट हो सकेगी।

एक टिप्पणी भेजें

ये पोस्ट आपको कैसा लगा जरूर बताए।✒️✒️✒️

और नया पुराने

संपर्क फ़ॉर्म