कोटवा दहेज हत्या का आरोपी चढा पुलिस के हत्थे।

 दहेज हत्या का आरोपी चढा पुलिस के हत्थे।

आरोपी अरेस्ट 


कोटवा: थाना क्षेत्र के बड़हरवा कला गाव में हुए दहेज हत्या के एक आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अभियुक्त  विवाहिता का ससुर सोहन महतो बताया गया है। इस मामले में बताया है कि 10 सितम्बर 2022 को उक्त गाव में मुकेश महतो की पत्नी मनीता देवी की हत्या की गई थी , 

जिसको लेकर मृतका के आरोपी ससुर को गिरफ्तार किया गया है। यहां बता दे कि इस मामले मे मनीता देवी के पिता ने पुलिस को दिए आवेदन में बताया है कि 2018 में उसने अपने बेटी की शादी मुकेश से की थी। जिसके 6 - 7 माह बाद से ही दहेज के लिए उसके बेटी को ससुराल वाले मारपीट करते हुए प्रताड़ित करने लगे। इस मामले में कई बार सम्बन्धियो के साथ मिलकर समझौता भी हुआ।

 बावजूद इसके उसके 3 माह की गर्भवती बेटी को ससुराल वालों ने 10 सितम्बर 22 को मारपीट कर गला दबा कर मौत की नींद सुला दिया। जिसकी सूचना ग्रामीणों ने उन्हें दी थी। इस मामले में मृतका के ससुर के अलावे देवर राकेश महतो ,रूपेश महतो , सास व नन्द को आरोपित किया गया है। थानाध्यक्ष अनुज कुमार सिंह ने कहा है कि अन्य आरोपियों के विरुद्ध छापेमारी जारी है।


एक टिप्पणी भेजें

ये पोस्ट आपको कैसा लगा जरूर बताए।✒️✒️✒️

और नया पुराने

संपर्क फ़ॉर्म