Two youths injured in a collision between two bikes on the Kotwa-Motihari road, Dial 112 rushed them to the hospital.
![]() |
| Two youths injured in a collision between two bikes on the Kotwa-Motihari road, Dial 112 rushed them to the hospital. |
लोकल पब्लिक न्यूज (पूर्वी चंपारण): कोटवा–मोतिहारी बाईपास मार्ग पर दो मोटरसाइकिलों के बीच हुई आमने-सामने या तेज रफ्तार टक्कर में दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए । हादसे के बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई, हालांकि सूचना मिलते ही कोटवा डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची और घायलों को तत्काल उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया।
मिली जानकारी के अनुसार, यह सड़क दुर्घटना कोटवा थाना क्षेत्र के कोटवा–मोतिहारी रोड स्थित चिउटाहाँ चौक ( बाईपास मार्ग के नेशनल एकेडमी के समीप) के पास हुई। दो बाइकों की भिड़ंत में दोनों सवार सड़क पर गिरकर घायल हो गए।
हादसे में घायल युवकों की पहचान कर ली गई है:
वीरू कुमार — निवासी मंजुरहा, रघुनाथपुर थाना क्षेत्र
प्रिंस कुमार — निवासी अमवा कररिया, कोटवा थाना क्षेत्र के बताए गए हैं।
घटना की जानकारी मिलते ही कोटवा डायल 112 की टीम त्वरित कार्रवाई करते हुए मौके पर पहुंची। टीम में शामिल अधिकारी लक्ष्मण कुमार, चालक रुबास कुमार यादव तथा महिला सिपाही जूली कुमारी और अंजली कुमारी ने स्थानीय लोगों की मदद से स्थिति को संभाला और दोनों घायलों को प्राथमिक उपचार के लिए कोटवा पीएचसी (प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र) पहुंचाया। जहां उनका इलाज जारी है।
