पूर्वी चम्पारण:कोटवा ई- किसान भवन में खरीफ महाभियान का हुआ आयोजन

 कोटवा ई- किसान भवन में खरीफ महाभियान का हुआ आयोजन

किसान भावन में उपस्थित पदाधिकारी व किसान 


खरीफ महाभियान का प्रखंड प्रमुख ने किया उद्घाटन


किसान सलाहकार के हड़ताल के कारण उम्मीद से कम किसान पहुंचे



कोटवा: लोकल पब्लिक न्यूज़: प्रखंड अंतर्गत दिपऊ ई- किसान भवन के सभागार में खरीफ महाभियान 2023 के अंतर्गत प्रखंड स्तरीय प्रशिक्षण सह उपादान वितरण कार्यक्रम का आयोजन प्रखंड आत्मा अध्यक्ष रविंद्र सिंह के अध्यक्षता में किया गया।इसका उद्घाटन प्रखंड प्रमुख विभा देवी,प्रगतिशील किसान राजदेव सिंह,पैक्स अध्यक्ष सुधांशु शेखर,प्रखंड कृषि पदाधिकारी संतोष कुमार शर्मा,प्रमुख पति सुनील दास द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। हलाकि किसान सलाहकार के हड़ताल पर रहने एवम व्यापक प्रचार प्रसार के नही होने के चलते कार्यक्रम में उम्मीद से कम किसान पहुंचे। प्रखंड आत्मा अध्यक्ष रविंद्र सिंह ने उपस्थित किसानों को संबोधित करते हुए धान की खेती करने के लिए बारीकी से जानकारी दी।उन्होंने खेती में रासायनिक खाद के बजाए जैविक खाद डालने की सलाह दी।ताकि कम लागत से किसान अधिक उपज ले सके ।किसानों द्वारा कहा गया कि धान की खेती के लिए किसान खेती में बिचड़ा लगाया गया है जो भीषण गर्मी से जल रहा है। जिसको लेकर बीएओ के माध्यम से किसानों को डीजल अनुदान उपलब्ध कराने की मांग की गई। कार्यक्रम को डुमरा पंचायत के पैक्स अध्यक्ष सुधांशु शेखर उर्फ कुमार चौबे,प्रखंड कृषि पदाधिकारी संतोष कुमार शर्मा,सहायक तकनीकी प्रबंधक राजेश्वर सिंह,प्रखंड तकनीकी प्रबंधक रवीश कुमार आदि लोगो ने संबोधित किया।मौके पर सहायक तकनीकी प्रबंधक सुमन कुमारी यादव, सत्यनारायण प्रसाद,रविंद्र सिंह,प्रमोद कुमार सिंह,पुरुषोत्तम ठाकुर,नितेश कुमार पाण्डेय, प्रयागदेव सिंह,शंभू भगत,उदय पासवान,अब्दुल गफ्फार सहित कई किसान मौजूद थे।

Arjun Rai

Journalist - Arjun Rai - kotwa East Champaran Bihar India.(Information services activities in East Champaran Bihar India)

एक टिप्पणी भेजें

ये पोस्ट आपको कैसा लगा जरूर बताए।✒️✒️✒️

और नया पुराने

संपर्क फ़ॉर्म