Kotwa:माकपा का प्रखंड मुख्यालय पर एक दिवसीय धारणा प्रदर्शन।

 माकपा का प्रखंड मुख्यालय पर एक दिवसीय धारणा प्रदर्शन।

फोटो लोकल पब्लिक न्यूज़ 


दस सूत्री मांगों को लेकर माकपा का प्रखंड मुख्यालय पर प्रदर्शन।


प्रदर्शन करते माकपा कार्यकर्त्ता 


कोटवा:(लोकल पब्लिक न्यूज) भारत की कम्युनिस्ट पार्टी (मा‌र्क्सवादी ) द्वारा अपनी दस सूत्री मांगों को लेकर कोटवा प्रखंड कार्यालय परिसर में एक दिवसीय प्रदर्शन किया गया। अध्यक्षता किसान सभा के जिला उपाध्यक्ष तिलकधारी ठाकुर संचालन अंचल सचिव राजकिशोर सिंह उर्फ मुन्ना सिंह ने की। कार्यक्रम के शुरुआत में कार्यकर्ताओं ने अपनी मांगों को लेकर प्रखंड कार्यालय परिसर में जमकर प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारी कार्यकर्ताओं की दस सूत्री मांगों में एम एम पी को कानूनी दर्जा देने, प्रखंड क्षेत्र के सभी पंचायत में ससमय धान खरीद केंद्र खोल किसानों के धान करने ,जनवितरण प्रणाली के के घटतौली पर रोक लगाने,स्वास्थ्य एवं शिक्षा निजीकरण पर रोक लगाने, सामाजिक सुरक्षा पेंशन को बढ़ाकर प्रतिमा 3000 रुपया करने, मनरेगा में हो रहे लूट खसोट पर रोक लगाने, सेविका, सहायिका एवं आशा कर्मी को सरकारी सेवक का दर्जा देने, कोटवा प्रखंड के कोटवा मन से कोटवा चवर होते हुए मठ बनवारी चवर से जल निकासी की व्यवस्था करने, अहिरौलिया चाप सतेह डुमरा चाप सरेह हीरापुर, बंगरा, बेलवा चेवर का जल निकासी का व्यवस्था करने, भोपतपुर उत्तरी ,दक्षिणी जमुनिया, जसौली, डुमरा, अहिरौलिया के रेलवे द्वारा भूमि अधिग्रहण का पेमेंट अभिलंब करने ,प्रखंड और अंचल कार्यालय में व्यापक भ्रष्टाचार पर रोक लगाने की मांगें प्रमुख हैं। कार्यक्रम के बाद पांच सदस्यीय कमिटी द्वारा एक ज्ञापन प्रखंड विकास पदाधिकारी सरीना आजाद एवं अंचला अधिकारी यशवंत कुमार को सौंपा गया। कार्यक्रम को अधिवक्ता सत्येंद्र कुमार मिश्र, किसान सभा के जिला सचिव वंशी चंद्र दत्त, किसान नेता पंचानंद सिंह ,पैक्स अध्यक्ष सुधांशु शेखर उर्फ कुमार चौबे,किसान नेता राजेश साह,किसान नेता अनिल शर्मा ,रामदेव साहनी जय किशोर शाह, रंभू मांझी आदि ने संबोधित किया।प्रदर्शन में बड़ी संख्या में लोग सामिल हुए।

Arjun Rai

Journalist - Arjun Rai - kotwa East Champaran Bihar India.(Information services activities in East Champaran Bihar India)

एक टिप्पणी भेजें

ये पोस्ट आपको कैसा लगा जरूर बताए।✒️✒️✒️

और नया पुराने

संपर्क फ़ॉर्म