मोतीहारी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, ₹7 करोड़ की हेरोइन और ब्राउन सुगर बनाने वाले केमिकल के साथ 5 तस्कर गिरफ्तार

 मोतीहारी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, ₹7 करोड़ की हेरोइन और ब्राउन सुगर बनाने वाले केमिकल के साथ 5 तस्कर गिरफ्तार

गिरफ्तार किए गए तस्कर।


पूर्वी चंपारण, मोतिहारी:11 दिसंबर 2024 को गुप्त सूचना के आधार पर मोतिहारी पुलिस और नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) की संयुक्त छापेमारी में 7 करोड़ रुपये की हेरोइन और ड्रग्स बनाने वाले केमिकल सहित पांच तस्करों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने छतौनी और रामगढ़वा थाना क्षेत्रों में अलग-अलग अभियानों के दौरान इन तस्करों को गिरफ्तार किया।

छतौनी थाना क्षेत्र से 2 किलोग्राम हेरोइन और TATA PUNCH कार के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया गया।

रामगढ़वा थाना क्षेत्र में छापेमारी के दौरान 5 लीटर ड्रग्स बनाने का केमिकल (एसीटिल क्लोराइड) और तीन अन्य तस्करों को पकड़ा गया।

बरामदगी:

हेरोइन: 2 किलोग्राम (अंतरराष्ट्रीय कीमत ₹7 करोड़)।

ड्रग्स बनाने वाला केमिकल: 5 लीटर।

गाड़ी: TATA PUNCH।

गिरफ्तार तस्करों की पहचान:

1. सुमित कुमार उर्फ रूपेश (चंपापुर, रामगढ़वा)।

2. सर्वेश यादव (लक्ष्मीपुर, रामगढ़वा)।

3. रंजरत प्रसाद यादव (योगवलिया, रामगढ़वा)।

4. रत्नेश कुमार मिश्र (बिहारी, बिठौला, वैशाली)।

5. धर्मवीर कुमार पांडेय (रोहना, वैशाली)।

ड्रग्स की नेपाल से तस्करी

प्रारंभिक जांच में पता चला कि उक्त मादक पदार्थ और केमिकल नेपाल के रास्ते से भारत लाया गया था। पुलिस ने इन तस्करों के खिलाफ संबंधित थानों में कांड दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है।

इस अभियान का नेतृत्व रक्सौल के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (डीएसपी) धीरेन्द्र कुमार ने किया। उनके साथ छतौनी और रामगढ़वा थानों की पुलिस टीम और NCB के अधिकारी मौजूद थे। प्रमुख अधिकारियों में अमरजीत कुमार (थानाध्यक्ष, रामगढ़वा), कुमारी पूजा (परि. पु. अ. नि.), धनंजय कुमार, और अन्य पुलिसकर्मी शामिल थे।

ड्रग्स माफिया पर सख्त कार्रवाई 

मोतिहारी पुलिस की इस कार्रवाई ने क्षेत्र में सक्रिय ड्रग्स तस्करों के लिए बड़ा झटका दिया है। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि नशे के अवैध व्यापार को रोकने के लिए ऐसे अभियानों को और तेज किया जाएगा।

एक टिप्पणी भेजें

ये पोस्ट आपको कैसा लगा जरूर बताए।✒️✒️✒️

और नया पुराने

संपर्क फ़ॉर्म