अपराध की साजिश नाकाम, अवैध हथियारों के साथ दो अपराधी गिरफ्तार

 अपराध की साजिश नाकाम, अवैध हथियारों के साथ दो अपराधी गिरफ्तार

गिरफ्तार आरोपी। 

पूर्वी चंपारण/गड़हिया: थाना क्षेत्र में अपराध की एक बड़ी साजिश को पुलिस ने नाकाम कर दिया है। 2 जनवरी 2025 को गुप्त सूचना के आधार पर गड़हिया थानाध्यक्ष और पकड़ीदयाल डीएसपी दुर्गा शक्ति के नेतृत्व में संयुक्त छापेमारी अभियान चलाया गया। इस कार्रवाई में दो अपराधियों को गिरफ्तार किया गया है।

गिरफ्तार अपराधियों की पहचान स्थानीय थाना क्षेत्र के आशिक कुमार और अरमान आलम के रूप में हुई है। उनके पास से एक देसी कट्टा, दो जिंदा कारतूस, दो मोबाइल फोन, एक फाइटर, और एक कीलनुमा कड़ा बरामद किया गया है।

पुलिस के अनुसार, दोनों अपराधी किसी गंभीर वारदात को अंजाम देने की योजना बना रहे थे। गड़हिया थानाध्यक्ष राजीव रंजन कुमार ने बताया कि मामले की जांच जारी है और दोनों अपराधियों से पूछताछ की जा रही है।

छापेमारी दल में शामिल अधिकारी:

अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, पकड़ीदयाल दुर्गा शक्ति

पु०अ०नि० राजीव रंजन कुमार (थानाध्यक्ष, गड़हिया थाना)

तकनीकी शाखा, मोतिहारी

गड़हिया थाना रिजर्व गार्ड

इस कार्रवाई से स्थानीय क्षेत्र में अपराधियों के मनोबल को बड़ा झटका लगा है। पुलिस की सतर्कता और त्वरित कार्रवाई की स्थानीय लोग सराहना कर रहे हैं।


एक टिप्पणी भेजें

ये पोस्ट आपको कैसा लगा जरूर बताए।✒️✒️✒️

और नया पुराने

संपर्क फ़ॉर्म