हरसिद्धि थाना क्षेत्र में वृद्ध महिला की हत्या का पर्दाफाश, बेटी गिरफ्तार

 हरसिद्धि थाना क्षेत्र में वृद्ध महिला की हत्या का पर्दाफाश, बेटी गिरफ्तार

प्रतीकात्मक लोगो। 

पूर्वी चंपारण/हरसिद्धि 5 जनवरी 2025: हरसिद्धि थाना क्षेत्र के घीवाढ़ार में 4 जनवरी को सुबह करीब 10 बजे मंजू देवी की कुल्हाड़ी से हत्या कर दी गई थी। इस मामले में उनकी बेटी सोनी कुमारी को मुख्य आरोपी के रूप में गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने बताया कि सोनी कुमारी के कई लोगों से प्रेम संबंध थे, जिसका विरोध मृतिका कर रही थीं। इसी विवाद के चलते घटना के दिन मां-बेटी में कहासुनी हुई और सोनी कुमारी ने गुस्से में आकर अपनी मां की हत्या कर दी।


घटना के बाद सोनी कुमारी घर में ताला लगाकर फरार हो गई थी। पुलिस ने मामले की जांच के लिए SIT का गठन किया। घटनास्थल पर FSL और डॉग स्क्वॉड की मदद से जांच की गई, जिसके बाद सोनी कुमारी को गिरफ्तार कर लिया गया।


गिरफ्तारी अभियान में रंजन कुमार (अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, अरेराज), पूर्णकाम सामर्थ (अंचल निरीक्षक, अरेराज), सर्वेंद्र कुमार सिन्हा (हरसिद्धि थानाध्यक्ष), मनीष राज (हरसिद्धि अपर थानाध्यक्ष), रविरंजन और संतोषी (हरसिद्धि थाना) समेत अन्य पुलिसकर्मी शामिल थे।


एक टिप्पणी भेजें

ये पोस्ट आपको कैसा लगा जरूर बताए।✒️✒️✒️

और नया पुराने

संपर्क फ़ॉर्म