भाजपा कार्यकर्ताओं ने हर्षौल्लास पूर्वक मनाया पार्टी का 46 वां स्थापना दिवस ,बूथों पर फहराया पार्टी झंडा बांटी मिठाइयां

 BJP workers celebrated the party's 46th foundation day with great enthusiasm, hoisted the party flag at the booths and distributed sweets.


लोकल पब्लिक न्यूज़, कोटवा (पूर्वी चंपारण):भारतीय जनता पार्टी ने पूरे देश के साथ-साथ कोटवा प्रखंड अंतर्गत पूर्वी और पश्चिमी मंडल के विभिन्न बूथों पर पार्टी का 46वां स्थापना दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया। इस अवसर पर भाजपा कार्यकर्ताओं में विशेष उत्साह देखने को मिला।

स्थानीय स्तर पर आयोजित कार्यक्रमों के तहत बूथों पर भाजपा का झंडा फहराया गया और श्यामा प्रसाद मुखर्जी, पंडित दीन दयाल उपाध्याय एवं अटल बिहारी वाजपेयी के तैल चित्रों पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। कार्यकर्ताओं ने आम लोगों के बीच मिठाइयां बांटी और पार्टी के गौरवशाली इतिहास को साझा किया।

इस मौके पर पूर्व विधायक सचिंद्र प्रसाद सिंह ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा,"भाजपा के 16 करोड़ से अधिक सदस्य पूरे देश में राष्ट्र निर्माण और विकास की दिशा में कार्य कर रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश सुरक्षित हाथों में है और निरंतर विकास के पथ पर अग्रसर है।

उन्होंने कहा कि बूथ स्तर के कार्यकर्ता पार्टी की रीढ़ होते हैं और उन्हीं के प्रयासों से पार्टी आज जन-जन तक पहुँची है।

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे। प्रमुख रूप से पश्चिमी मंडल अध्यक्ष शशिरंजन सहनी, पूर्वी मंडल अध्यक्ष अमित कुमार, मंडल प्रभारी राजेश्वर यादव, अरविंद सिंह, हरेंद्र सहनी, अखिलेश उर्फ नन्हे सिंह, नरेन्द्र सिंह, अशोक सहनी, अजय यादव, बाबूलाल प्रसाद उर्फ गांधी जी, विजय मोदी, मुकेश साह, राजेंद्र साह, संदीप सिंह, अनिल सिंह, नागेश्वर कुशवाहा, दिनेश कुशवाहा, पंचायत अध्यक्ष राजेंद्र साह, महामंत्री दिनेश कुशवाहा, मंडल मंत्री रंजन सिंह उर्फ भोज सिंह, भिखारी पासवान, जयनारायण राम, अमित मेहता, रंभा कुँअर, रामलाल मांझी, कपिलदेव प्रसाद, अमरेन्द्र कुमार सहित कई अन्य नेता व कार्यकर्ता उपस्थित थे।

कार्यक्रम का उद्देश्य पार्टी के मूल सिद्धांतों और विचारधारा को जन-जन तक पहुँचाना और संगठन को बूथ स्तर पर मजबूत करना रहा। समापन पर राष्ट्र की उन्नति, एकता और अखंडता के लिए सामूहिक संकल्प लिया। 

एक टिप्पणी भेजें

ये पोस्ट आपको कैसा लगा जरूर बताए।✒️✒️✒️

और नया पुराने

संपर्क फ़ॉर्म