Major conspiracy of ganja smuggling failed: Saif driver arrested with 8.664 kg ganja in East Champaran.
लोकल पब्लिक न्यूज़:पूर्वी चंपारण रामगढ़वा थाना क्षेत्र में गांजा तस्करी की एक बड़ी साजिश को पुलिस ने विफल कर दिया है। इस कार्रवाई में पुलिस ने 8.664 किलोग्राम मादक पदार्थ (गांजा) के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार व्यक्ति सैफ चालक के रूप में कार्यरत रामबालक सिंह है, जो झबू सिंह का पुत्र है और बंधु बरवा वार्ड नंबर-13, थाना रामगढ़वा का निवासी है।
सूत्रों के अनुसार, हरसिद्धि थाना में प्रतिनियुक्त सैफ चालक रामबालक सिंह को संदिग्ध गतिविधियों के चलते पहले ही सेवा से हटाया गया था। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर विशेष टीम द्वारा उस पर नजर रखी जा रही थी। इसी क्रम में जब रामगढ़वा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम बंधु बरवा में छापेमारी की गई, तो पता चला कि आरोपी का गांजा तस्करी से जुड़ा ठिकाना गांधी नगर, रक्सौल स्थित उसके निजी मकान में है।
इस सूचना की पुष्टि के लिए मोतिहारी के पुलिस अधिकारियों के निर्देश पर विशेष छापेमारी टीम का गठन कर गांधी नगर स्थित घर पर कार्रवाई की गई। छापेमारी के दौरान 8.664 किलोग्राम गांजा बरामद हुआ और आरोपी रामबालक सिंह को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया गया। मामले में अग्रेत्तर कारवाई की जा रही है।
छापेमारी दल में शामिल अधिकारी:
1. श्री धीरेन्द्र कुमार (अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, रक्सौल)
2. पु०नि० राजीव नंदन सिन्हा (थानाध्यक्ष, रक्सौल)
3. पु०अ०नि० अमरजीत कुमार (थानाध्यक्ष, रामगढ़वा)
4. पु०अ०नि० कुमारी एकता सागर (रक्सौल थाना)
5. परि०पु०अ०नि० सुमीत कुमार (रामगढ़वा थाना)
6. पु०अ०नि० कुशलेश पांडेय (रक्सौल थाना)
7. सशस्त्र बल (रक्सौल एवं रामगढ़वा थाना, शामिल थे।