न्यायिक हिरासत से फरार अभियुक्त 48 घंटे में गिरफ्तार

 The accused who escaped from judicial custody was arrested within 48 hours.

The accused who escaped from judicial custody was arrested within 48 hours.

लोकल पब्लिक न्यूज़: पूर्वी चम्पारण झरोखर: थाना क्षेत्र में दर्ज कांड संख्या 78/25 के तहत दो अभियुक्त , विशाल कुमार और युवराज कुमार, को 29 मई 2025 को छीने गए मोबाइल के साथ गिरफ्तार किया गया था। दोनों को न्यायालय में पेश करने के लिए मोतिहारी ले जाया जा रहा था, तभी अभियुक्त विशाल कुमार ने हथकड़ी सरकाकर गृहरक्षक मुकेश प्रसाद यादव को टेम्पो से धक्का देकर फरार होने में सफलता पाई थी। इस घटना में गृहरक्षक का पैर फ्रैक्चर हो गया, जिनका इलाज मोतिहारी अस्पताल में चल रहा है। 

उक्त घटना के संबंध में छतौनी थाना में कांड संख्या 319/25 दर्ज किया गया था। इसके बाद अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, सिकरहना, अशोक कुमार, और अंचल पुलिस निरीक्षक, छौड़ादानों, रंजय कुमार, के कुशल मार्गदर्शन में झरोखर थाना की पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आसूचना संकलन के आधार पर फरार अभियुक्त विशाल कुमार को 31 मई 2025 को कदमवा गोला चौक से गिरफ्तार कर लिया। उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

गिरफ्तार अभियुक्त 

 विशाल कुमार, पिता: पंजाबी यादव, निवासी: अमवा, थाना: झरोखर, जिला: पूर्वी चम्पारण

छापामारी दल:

1. अशोक कुमार, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, सिकरहना

2. रंजय कुमार, पुलिस निरीक्षक, छौड़ादानों अंचल

3. अभय कुमार, थानाध्यक्ष, झरोखर थाना

4. सुरज कुमार, पुलिस अवर निरीक्षक, झरोखर थाना

5. सशस्त्र बल, झरोखर थाना शामिल थे। 


एक टिप्पणी भेजें

ये पोस्ट आपको कैसा लगा जरूर बताए।✒️✒️✒️

और नया पुराने

संपर्क फ़ॉर्म