Storm wreaks havoc in Kotwa: Two concrete houses damaged due to falling of huge banyan tree, people narrowly escaped.
![]() |
| Storm wreaks havoc in Kotwa: Two concrete houses damaged due to falling of huge banyan tree, people narrowly escaped. |
लोकल पब्लिक न्यूज़/पूर्वी चंपारण कोटवा: अचानक बदले मौसम के मिजाज और तेज आंधी-तूफान ने कोटवा क्षेत्र में भारी तबाही मचाई। बुधवार की संध्या आए भीषण आंधी-पानी के कारण कई जगह फूस के घर उखड़ गए, जबकि मक्के की फसल को व्यापक नुकसान पहुंचा।
कररिया पंचायत के जागीर कररिया वार्ड नंबर-1 में आंधी के दौरान एक विशाल बरगद-पीपल का पेड़ उखड़कर दो लोगों के पक्के मकानों पर गिर गया। इस हादसे में बीरबल राय और महंथ राय के आवासीय घर बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। पेड़ के गिरने से दोनों घरों के बीच का हिस्सा धंस गया, साथ ही दीवारों और छत में दरारें पड़ गईं, जिससे मकान को भारी नुकसान हुआ है।
घटना के वक्त घर के अंदर मौजूद लोग बाल-बाल बच गए, जिससे एक बड़ी दुर्घटना टल गई। स्थानीय लोगों के अनुसार पेड़ काफी पुराना और विशाल था, जो तेज हवा के कारण जड़ से उखड़कर घरों पर गिर पड़ा।
इस संबंध में अंचलाधिकारी (सीओ) विन्देश्वरी प्रसाद सिंह ने बताया कि घटनास्थल का निरीक्षण कर लिया गया है। पीड़ितों से आवेदन मिलने के बाद सरकारी सहायता राशि प्रदान करने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।
प्रशासन द्वारा प्रभावित क्षेत्रों का आकलन किया जा रहा है, ताकि नुकसान झेल रहे लोगों को शीघ्र राहत मिल सके।
