2-year-old boy drowns in pond, village plunges into mourning.
![]() |
| Symbolic image AI/ 2-year-old boy drowns in pond, village plunges into mourning |
लोकल पब्लिक न्यूज़/पूर्वी चम्पारण (कोटवा):थाना क्षेत्र के अहिरौलिया पंचायत अंतर्गत राजापुर मठिया गांव में एक दर्दनाक हादसे में पोखर में डूबने से 2 वर्षीय मासूम की मौत हो गई। मृतक की पहचान संदीप पासवान के पुत्र शिवांशु कुमार के रूप में हुई है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, बच्चे की मां उसे पोखर के किनारे सुलाकर पास के खेत में गेहूं काटने चली गई थी। इसी दौरान बच्चा खेलते-खेलते पोखर में चला गया और पानी में डूब गया। कुछ देर बाद जब मां का ध्यान बच्चे पर गया तो वह घबराकर मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी।
महिला की चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग घटनास्थल पर पहुंचे और बच्चे को पानी से बाहर निकाला, लेकिन उसकी जान नहीं बचाई जा सकी। घटना के बाद पूरे गांव में मातम का माहौल है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
घटना की सूचना मिलने पर प्रभारी थानाध्यक्ष सूर्यकान्त प्रसाद पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।
बताया जाता है कि शिवांशु दो भाइयों में छोटा था। उसके पिता संदीप पासवान बाहर रहकर मजदूरी करते हैं। घटना के बाद स्थानीय जनप्रतिनिधियों व ग्रामीणों ने पीड़ित परिवार को ढांढस बंधाया और सांत्वना दी।
