Major police action: Stolen bike and car recovered, three accused arrested.
![]() |
| Major police action: Stolen bike and car recovered, three accused arrested |
लोकल पब्लिक न्यूज़/पूर्वी चम्पारण; भोपतपुर थाना, कोटवा थाना एवं डुमरियाघाट थाना पुलिस ने संयुक्त छापेमारी अभियान चलाकर बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने सकिन बंगरा स्थित “एक ढाबा” के पास से एक चोरी की मोटरसाइकिल एवं एक सिल्वर रंग की ऑल्टो कार बरामद की है। जांच के दौरान दोनों वाहनों के चेसिस और इंजन नंबर में गड़बड़ी पाई गई।
पुलिस सूत्रों के अनुसार बरामद मोटरसाइकिल का रजिस्ट्रेशन नंबर BR05AK-9472 है, जबकि उसका चेसिस नंबर MBLHAW129LHC11340 एवं इंजन नंबर HA11EYLHC86283 बताया गया। वहीं सिल्वर रंग की ऑल्टो कार का रजिस्ट्रेशन नंबर BR06W-6720, चेसिस नंबर MALAM51CLAM632521D एवं इंजन नंबर G4LAAM403624 है।
HHD मशीन से जांच करने पर दोनों वाहनों पर अंकित चेसिस एवं इंजन नंबर में भिन्नता पाई गई। जब HHD मशीन में प्रदर्शित वास्तविक वाहन स्वामियों से संपर्क किया गया तो उन्होंने बताया कि संबंधित वाहन उनके पास सुरक्षित हैं। पुलिस द्वारा जब बरामद वाहनों के कागजात की मांग की गई तो आरोपी कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सके।
इस मामले में कूट रचित तरीके से वाहन रखने एवं इस्तेमाल करने के आरोप में पुलिस ने कुंदन कुमार (29 वर्ष), पिता अनिरुद्ध पांडे एवं सैनिस कुमार (18 वर्ष), पिता अनीश पांडे, दोनों निवासी बंगरा थाना कोटवा, जिला पूर्वी चम्पारण को गिरफ्तार किया है।
पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि उन्होंने ये वाहन कोटवा थाना द्वारा उत्पाद कांड में जेल भेजे गए चंदन राम से खरीदे थे। पुलिस पूरे नेटवर्क की जांच में जुट गई है।
इधर दूसरी कार्रवाई में भोपतपुर थाना पुलिस ने ALTF टीम के साथ गुप्त सूचना के आधार पर विशुनपुर हनुमान मंदिर चौक के पास छापेमारी कर 31 बोतल Royal Stag Barrel Select Whisky बरामद की। प्रत्येक बोतल 750 एमएल की थी, जिसकी कुल मात्रा 23.25 लीटर अंग्रेजी शराब बताई गई।
इस दौरान पुलिस ने सत्यम कुमार (24 वर्ष), पिता मनोज कुमार रजक, निवासी विशुनपुर थाना चकिया को गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह हरियाणा से ट्रेन के माध्यम से शराब लेकर आया था।
दोनों मामलों में संबंधित थानों में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है तथा गिरफ्तार तीनों आरोपियों के विरुद्ध अग्रेतर कार्रवाई की जा रही है।
