Kotwa's new station chief held a meeting with dignitaries and shared his mobile number.
![]() |
| Kotwa's new station chief held a meeting with dignitaries and shared his mobile number |
लोकल पब्लिक न्यूज़ | कोटवा, पूर्वी चम्पारण
पूर्वी चम्पारण के कोटवा थाना परिसर में रविवार को क्षेत्र के गणमान्य लोगों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता नवपदस्थापित थानाध्यक्ष मुकेश कुमार ने की।
बैठक को संबोधित करते हुए थानाध्यक्ष ने उपस्थित लोगों से परिचय प्राप्त किया तथा अपना निजी मोबाइल नंबर साझा करते हुए कहा कि क्षेत्र में कानून व्यवस्था बनाए रखना उनकी पहली प्राथमिकता है। उन्होंने स्पष्ट कहा कि किसी भी परिस्थिति में अपराधियों को बख्शा नहीं जाएगा और निर्दोष लोगों को किसी भी हाल में फंसाया नहीं जाएगा।
थानाध्यक्ष ने लोगों से पुलिस का सहयोग करने की अपील करते हुए कहा कि शराब, गांजा और अफीम की तस्करी पर रोक लगाने के लिए आम जनता की सहभागिता बेहद जरूरी है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि क्षेत्र में अमन-चैन और शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस पूरी तरह तत्पर है।
इसके साथ ही उन्होंने जनप्रतिनिधियों और समाज के जिम्मेदार लोगों से छोटी-छोटी घटनाओं एवं आपसी विवादों को स्थानीय स्तर पर ही सुलझाने की अपील की, ताकि अनावश्यक तनाव और विवाद की स्थिति उत्पन्न न हो।
बैठक में उपस्थित लोगों ने भी नए थानाध्यक्ष को हर संभव सहयोग देने का आश्वासन दिया।
मौके पर भाजपा मंडल अध्यक्ष अमित कुमार, रामभजन सिंह, शशि रंजन साहनी, राजेश्वर यादव, रविंद्र सिंह, मुखिया पप्पू कुमार यादव, कृष्ण बैठा, गुड्डू सिंह, मुखिया राजू ठाकुर, राम तपस्या ठाकुर, सत्येंद्र यादव, मो. कलीमुल्लाह उर्फ लालबाबू, पूर्व सरपंच लखींद्र यादव, अरविंद तिवारी, विश्वनाथ सिंह सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
