Kotwa Police action: 100 liters of suspected stolen diesel recovered from Sihorwa, one accused arrested
![]() |
| Kotwa Police action: 100 liters of suspected stolen diesel recovered from Sihorwa, one accused arrested |
पूर्वी चम्पारण | कोटवा
पूर्वी चम्पारण: कोटवा थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए ग्राम सिहोरवा कररिया में छापेमारी कर अवैध रूप से चोरी का डीजल रखने, खरीद-बिक्री और भंडारण करने के आरोप में एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके कब्जे से 100 लीटर संदिग्ध चोरी का डीजल बरामद किया है।
गिरफ्तार आरोपी की पहचान राजन कुमार (22 वर्ष), पिता–जयराम साह, निवासी–ग्राम सिहोरवा कररिया, थाना–कोटवा, जिला–पूर्वी चम्पारण के रूप में हुई है।
पुलिस सूत्रों के अनुसार प्रारंभिक जांच में आरोपी के तेल कटवा गिरोह से जुड़े होने की आशंका जताई जा रही है। इस कड़ी को ध्यान में रखते हुए मामले की गहन जांच की जा रही है ताकि गिरोह के अन्य सदस्यों और पूरे नेटवर्क का पता लगाया जा सके।
थानाध्यक्ष मुकेश कुमार ने बताया कि आरोपी के विरुद्ध आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है तथा मामले में अग्रिम कारवाई जारी है। पुलिस यह भी पता लगाने में जुटी है कि बरामद डीजल कहां से चोरी किया गया और इसकी आपूर्ति किन लोगों द्वारा की जा रही थी।
