कोटवा थाना पुलिस की कार्रवाई: दीपऊ गांव से अंग्रेजी शराब बरामद, कारोबारी गिरफ्तार

 Kotwa police station action: English liquor recovered from Deepu village, businessman arrested 

Kotwa police station action: English liquor recovered from Deepu village, businessman arrested

लोकल पब्लिक न्यूज़/पूर्वी चम्पारण: कोटवा थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए थाना क्षेत्र के दीपऊ गांव से 46.50 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद की है। मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर अग्रिम कार्रवाई शुरू कर दी है।

पुलिस सूत्रों के अनुसार, गुप्त सूचना मिली थी कि दीपऊ गांव निवासी रविंद्र कुमार यादव अपने भुसउल (भूसा घर) में अंग्रेजी शराब छिपाकर रखा हुआ है। सूचना के सत्यापन के बाद पुलिस टीम ने छापेमारी की, जहां से कुल 46.50 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद हुई।

कार्रवाई के दौरान पुलिस ने आरोपी रविंद्र कुमार यादव (पिता- विद्यासागर राय), निवासी ग्राम दीपऊ, थाना- कोटवा, जिला- पूर्वी चम्पारण को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस अभिलेखों के अनुसार, गिरफ्तार आरोपी का आपराधिक इतिहास भी रहा है। उसके विरुद्ध कोटवा थाना कांड संख्या 153/25, दिनांक 25 अप्रैल 2025 के तहत बिहार मद्य निषेध एवं उत्पाद अधिनियम की धारा 30(ए) में पूर्व से मामला दर्ज है।

पुलिस ने बरामद शराब को जब्त कर लिया है तथा आरोपी से पूछताछ के आधार पर नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की भी जांच की जा रही है। मामले में अग्रिम विधिसम्मत कार्रवाई जारी है। 

एक टिप्पणी भेजें

ये पोस्ट आपको कैसा लगा जरूर बताए।✒️✒️✒️

और नया पुराने

संपर्क फ़ॉर्म