भूमि विवाद निपटारे को लेकर थाने में जानता दरबार, पुराने लम्बित मामले में एक का निपटारा

 भूमि विवाद निवटारे को लेकर थाने में जनता दरबार, पुराने लम्बित मामले में एक का निपटारा (अंचलाधिकारी कोटवा)

अंचलाधिकारी कोटवा/थाना अध्यक्ष कोटवा व आम जनता 

भूमि विवाद निवटारे को लेकर थाने में जनता दरबार आयोजित



कोटवा: भूमि विवाद निवटारे को लेकर शनिवार को कोटवा थाना परिसर में सीओ उपेंद्र कुमार तिवारी व थानाध्यक्ष अनुज कुमार सिंह द्वारा जनता दरबार का आयोजन किया गया।

जिसमे पुराने तीन मामले की सुनवाई हुई जिसमे एक मामला जो कर्रिया पंचायत में देवकली देवी बनाम अख्तर अंसारी के बीच था का निबटारा किया गया।

 वही दो मामले बडहरवा कला पश्चिमी में जयकिशोर दुबे बनाम रामाकांत पटेल के बीच चल रहे मामले में सीओ द्वारा दुतीय पक्ष की कागजात जांच कर निर्णय लेने की बात कही गई। 

पोखरा पंचायत से राम भरोस पंडित बनाम कुअ र पंडित के बीच की है। दोनो पक्षों के अलावे इसमें तीसरा पक्ष भी है।

सीओ द्वारा तीसरे पक्ष को नोटिस भेजने की बात कही गई ताकि मामले की सच्चाई सामने आ सके। 

सीओ उपेंद्र कुमार तिवारी ने बताया कि आज के जनता दरबार में कोई नया मामला सामने नहीं आया।मौके पर दर्जनों लोग मौजूद थे।


कोटवा के नए प्रखण्ड विकास पदाधिकारी बनी सरीना आजाद। पद भार किया ग्रहण।


पूर्वी चम्पारण कोटवा: प्रखंड के नए प्रखंड विकास पदाधिकारी के रूप में सरीना आजाद ने अपना पद भार ग्रहण करने के बाद पहली बार पत्रकारों से रूबरू हुई। 

बताया की इसके पहले भागलपुर नवगछिया प्रखंड में पदस्थापित थी। 

बीडीओ सरीना आजाद ने बताया कि पूरी पारदर्शिता के साथ प्रखंड में विकास संबंधी कार्य किए जायेंगे। साथ ही जरूरत मंद लोगो को नियमानुकूल सभी सरकारी सुविधा उपलब्ध कराई जायेंगी।सरकार के सभी योजनाएं धरातल पर दिखे यही मेरा प्रयास रहेगा।



Arjun Rai

Journalist - Arjun Rai - kotwa East Champaran Bihar India.(Information services activities in East Champaran Bihar India)

एक टिप्पणी भेजें

ये पोस्ट आपको कैसा लगा जरूर बताए।✒️✒️✒️

और नया पुराने

संपर्क फ़ॉर्म