मोतिहारी में सम्पूर्ण नगर निगम क्षेत्र में आदर्श आचर्य संहिता लागू।

 पूर्वी चम्पारण मोतिहारी में सम्पूर्ण नगर निगम क्षेत्र में आदर्श आचर्य संहिता लागू।

डीएम सह निर्वाची पदाधिकारी ने की बैठक 


नियमो के उलंघन पर कार्रवाई तय

मोतिहारी : डीएम शीर्षत कपिल अशोक की अध्यक्षता में नगरपालिका आम निर्वाचन 2022 के अवसर पर प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया गया । जिला निर्वाचन पदाधिकारी द्वारा  नगर विकास एवं आवास विभाग ,बिहार के द्वारा बिहार नगरपालिका आम निर्वाचन 2022 की घोषणा एवं कार्यक्रम से संबंधित  आवश्यक सूचना की विस्तृत जानकारी दी गई। राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा प्रेस नोट जारी होते ही  जिले के संपूर्ण नगर पालिका क्षेत्र में आदर्श आचार संहिता प्रभावी हो गया है। जिला पदाधिकारी ने कहा कि नगर पालिका आम निर्वाचन 2022 के निमित्त स्वच्छ, निष्पक्ष एवं भयमुक्त वातावरण में चुनाव संपन्न किए जाएंगे । आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी । इस अवसर पर उप विकास आयुक्त, अपर समाहर्ता, पुलिस उपाधीक्षक, जिला आपूर्ति पदाधिकारी , जिला परिवहन पदाधिकारी, विशेष कार्य पदाधिकारी, जिला उप निर्वाचन पदाधिकारी, जिला पंचायती राज पदाधिकारी, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी उपस्थित रहे।


मोतिहारी से प्रभात रंजन की रिपोर्ट।

Arjun Rai

Journalist - Arjun Rai - kotwa East Champaran Bihar India.(Information services activities in East Champaran Bihar India)

एक टिप्पणी भेजें

ये पोस्ट आपको कैसा लगा जरूर बताए।✒️✒️✒️

और नया पुराने

संपर्क फ़ॉर्म