धर्मेंद्र तीसरी बार बने जदयू प्रखंड अध्यक्ष,निर्विरोध निर्वाचन पर बधाई।
![]() |
कार्यकर्ताओ की बैठक में सामिल सदस्य |
पूर्वी चम्पारण कोटवा:प्रखंड मुख्यालय स्थित शिवधर अनूठा उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के सभा भवन में बुधवार को प्रखंड जदयू के चुनाव को लेकर पार्टी पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं की बैठक आयोजित की गई।
बैठक में जिला से चुनाव के लिए प्रतिनियुक्त पर्वेक्षक वीरेंद्र राय पटेल की मौजूदगी में धर्मेंद्र पटेल को निर्विरोध प्रखंड अध्यक्ष चुन लिया गया।धर्मेंद्र तीसरी बार अध्यक्ष बनाये गए हैं।
इस दौर सभी क्रियाशील सदस्य मौजूद थे।धर्मेंद्र के निर्वाचन पर नेताओं ने बधाई दी है। बधाई देने वालों में जदयू जिलाध्यक्ष किसान प्रकोष्ठ संजय सिंह,डॉ मंतोष सहनी,नवीन मिश्रा,सुभाष चंद्र सिंह,पंकज कुमार मंटु,दुलार यादव,राजेन्द्र बैठा,कांति पटेल,नन्हे सिंह,उदय पासवान, अरुण मिश्रा आदि शामिल थे।