कोटवा प्रखंड क्षेत्र के महरानी भोपत में अगलगी में महादलित परिवार का घर जला।

 कोटवा प्रखंड क्षेत्र के महरानी भोपत में अगलगी में महादलित परिवार का घर जला।

आगलगी में हुई भारी छती।

पूर्वी चम्पारण कोटवा 

प्रखण्ड क्षेत्र के महारानी भोपत पँचायत के बनवीरवा वार्ड नं0 10 में बीती रात महादलित बस्ती में ज्योतिक राम के घर मे आग लग गई। जिसमें घर का सारा सामान जल कर खाक हो गया है। अगलगी की घटना में एक साइकिल , बर्तन , कपड़ा , अनाज सहित सभी सामान जल कर खाक हो गया। बताया गया है कि उक्त घटना में तकरीबन 50 हजार का सामान जल कर खाक हो गया। स्थानीय लोगो की मसक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। मौके पर मुखिया पपु कुमार ने पहुँच कर पीड़ित परिवार को राशन दिया। वही सीओ निरंजन कुमार मिश्र ने बताया कि तत्काल पीड़ित परिवार को प्लास्टिक दिया गया है। वही सरकारी मदद में 9800 का चेक दिया गया। सीओ ने परिवार के सदस्यों को शीघ्र कम्बल देने की बात कही है।

एक टिप्पणी भेजें

ये पोस्ट आपको कैसा लगा जरूर बताए।✒️✒️✒️

और नया पुराने

संपर्क फ़ॉर्म