पूर्वी चम्पारण:भाजपा का तीर्थ दर्शन कार्यक्रम में स्थानीय सांसद ने गिनाए उपलब्धियां।

 रामलला के बाद अब कृष्ण लला का होगा मंदिर निर्माण : साध्वी ।

भाजपा के कार्यक्रम में उपस्थित कार्यकर्त्ता 


भाजपा का तीर्थ दर्शन कार्यक्रम में स्थानीय सांसद ने गिनाए उपलब्धियां।

सभा को सम्बोधित करते हुए साध्वी।


पूर्वी चम्पारण कोटवा :




रामलला के बाद अब कृष्ण भगवान के मंदिर निर्माण की बारी है। केंद्र के पांच किलो मुफ्त अनाज को बिहार सरकार एक किलो काटकर 4 किलो ही देती है। यह कहना था केंद्रीय ग्रामीण विकास व उभोक्ता मामलो की राज्यमंत्री साध्वी निरंजन ज्योति का। मंत्री मठबनवारी के बथना में स्थित मदर डेयरी के पास विकास तीर्थ दर्शन कार्यक्रम में लोगो को सम्बोधित कर रही थी। बुन्देलखण्ड के फतेहपुर सीकरी की सांसद सुश्री ज्योति ने कहा कि प्रधान मंत्री के 9 वर्ष के कार्यकाल की उपलब्धि पूर्वी चंपारण में चहुओर दिख रहा है। जहाँ स्थानीय सांसद के कार्यो की भी सराहना की। उन्होंने 2024 में फिर से मोदी सरकार बनाने व 25 में राज्य में भाजपा की सरकार बनाने का लोगो से आह्वान किया । इससे पहले मंत्री ने मदर डेयरी प्लांट का निरीक्षण की। उन्होंने पटना में 20 जून को आयोजित महागठबन्धन की बैठक पर कहा कि बैठक के अधिकतर लोग बेल पर है या भरष्टाचार मामले में आरोपित हैं। वही पूर्व केंद्रीय मंत्री व स्थानीय सांसद राधामोहन सिंह ने कहा कि बिहार के चम्पारण में दूध उत्पादकता की वृद्धि के लिए प्रस्तावित परियोजना की मंजूरी मोदी सरकार ने दी है।

कार्यकर्त्ता सहित


चम्पारण में प्रति व्यक्ति आय में सुधार और गरीबी को कम करने में दुधारू पशुओ की उत्पादकता एवं दूध उत्पादन में वृद्धि एक प्रमुख साधन है।

चम्पारण में मवेशियों की विभिन्न दुधारू नश्लों को शामिल करने,लिंग क्रमबद्ध सीमने उपयोग द्वारा पशुओं को गर्भित करना, भ्रूण प्रत्यारोपण तकनीक का उपयोग कर के उच्च अनुवांशिक योग्यता वाली बछड़ियों का जन्म सुनिश्चित करने के लिए 25.75 करोड़ रूपया स्वीकृत हुआ है। जिसको राष्ट्रीय डेयरी विकास बोर्ड के द्वारा क्रियावनित किया जायेगा।


सभा को सम्बोधित करते हुए 

 कार्यक्रम को संबोधित करने वालों में बिहार सरकार के पूर्व मंत्री व मोतिहारी विधायक प्रमोद कुमार पिपरा विधायक श्याम बाबू प्रसाद यादव , जिला अध्यक्ष भाजपा प्रकाश अस्थाना , उप महापौर मोतिहरी डॉ लालबाबू प्रसाद , पूर्व विधायक सचिंदर प्रसाद सिंह , राजेश्वर यादव , कृष्णा बैठा , उपमहापौर मोतिहारी , डॉक्टर लाल बाबू प्रसाद आदि ने सम्बोधित किया। वही इस मौके पर भाजपा के मंडल अध्यक्ष अमित कुमार , नंदू राय , अखिलेश सिंह , कृष्णा बैठा , ई विजय राम , शिवपूजन गुप्ता , जटाशंकर सिंह , रविंदर सिंह , अभय सिंह , प्रमोद सिंह , चांद खा , संजय सिंह , मोहम्मद एहतेशाम , परमानंद पांडे सहित कई नेता उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन बसन्त मिश्रा ने किया।

Arjun Rai

Journalist - Arjun Rai - kotwa East Champaran Bihar India.(Information services activities in East Champaran Bihar India)

एक टिप्पणी भेजें

ये पोस्ट आपको कैसा लगा जरूर बताए।✒️✒️✒️

और नया पुराने

संपर्क फ़ॉर्म