राज्य स्तरीय केसरिया महोत्सव को लेकर कोटवा बीआरसी में विद्यार्थियो का हुआ प्रखंड स्तरीय प्रतियोगिता।

 राज्य स्तरीय केसरिया महोत्सव को लेकर कोटवा बीआरसी में विद्यार्थियो का हुआ प्रखंड स्तरीय प्रतियोगिता। 

फोटो लोकल पब्लिक न्यूज़।



फोटो लोकल पब्लिक न्यूज़।

राज्य स्तरीय केसरिया महोत्सव को लेकर कोटवा बीआरसी में विद्यार्थियो का हुआ प्रखंड स्तरीय प्रतियोगिता।


पूर्वी चम्पारण कोटवा प्रखंड के बीआरसी में राज्य स्तरीय केसरिया महोत्सव को लेकर तैयारियां चल रही है। उच्च विद्यालयों के विद्यार्थियो को विभिन्न तरह के प्रतियोगिता कराई गई। केसरिया महोत्सव में भाग लेने वाले विद्यार्थियों का आज कोटवा प्रखंड संसाधन केन्द्र के परिसर में प्रतियोगिता सम्पन्न हुईं। जिसमें रंगोली, पेंटिंग, क्विज, एव वाद _संवाद प्रतियोगिता में छात्र _छात्राएं चयनित हुए। प्रतियोगिता मे चयनित बच्चे दिनांक 29 नवम्बर 2023 को राज्य स्तरीय केसरिया महोत्सव में शामिल होंगे। नोडल पदाधिकारी जय प्रकाश ठाकुर ने बताया की केसरिया महोत्सव में कोटवा, केसरिया, संग्रामपुर, कल्याणपुर, चकिया, मेहसी आदि 6 प्रखंडों के विद्यार्थी भाग लेंगे। मौके पर 

प्रखंड परियोजना प्रबन्धक नीरज कुमार, लेखा साहायक राजकिशोर सिंह, निर्णायक मंडल के सदस्य के रूप में सुनील प्रसाद, अशोक कुमार सिंह, प्रधाना अध्यापक सुंदर साह, मनोज कुमार, अशोक कुमार सिंह, आदि मौजूद थे।

एक टिप्पणी भेजें

ये पोस्ट आपको कैसा लगा जरूर बताए।✒️✒️✒️

और नया पुराने

संपर्क फ़ॉर्म