अहिरौलिया पंचायत सहित चार पंचायतों में विकसित भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम आयोजित ।

 अहिरौलिया पंचायत सहित चार पंचायतों में विकसित भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम आयोजित ।

फोटो लोकल पब्लिक न्यूज़। 


कोटवा:(लोकल पब्लिक न्यूज)।विकसित भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम के अंतर्गत बुधवार को मच्छरगावा, बडहरवा कला पश्चिमी, कररिया ,अहिरौलिया सहित चार पंचायतो में विकसित भारत संकल्प यात्रा का आयोजन किया गया। इसी कड़ी में अहिरौलिया पंचायत के पंचायत सरकार भवन में कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि भाजपा के पूर्व विधायक सचिंद्र प्रसाद सिंह ,मुखिया पति संजय कुमार साह,सहकारिता प्रसार अधिकारी विकास कुमार ठाकुर,कुमार केश्वम,प्रखंड अध्यक्ष भाजपा युवा मोर्चा प्रमोद सिंह ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया।कार्यक्रम की अध्यक्षता मुखिया पति संजय कुमार साह,संचालन प्रखंड अध्यक्ष भाजपा युवा मोर्चा प्रमोद सिंह ने किया ।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पूर्व विधायक सचिंद्र प्रसाद सिंह ने भारत सरकार की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई।साथ ही छूटे हुए पात्र लाभार्थियों को लाभांवित भी किया गया।कार्यक्रम में कई विभागों का स्टॉल भी लगाया गया था। जिसमे पीएचसी कोटवा से सीएचओ रवि कुमार,स्वस्थ विभाग डीएफ वाई मोतिहारी से साहिल कुमार, एलआईसी से राजन गुप्ता, पोस्ट ऑफिस से कुमार केशवम,प्रधान मंत्री जन औषधि केंद्र से अनुराग रत्न पाठक,उत्तर बिहार ग्रामीण बैंक से संतोष कुमार,आयुष्मान भारत से शशि रंजन ,संजीव कुमार,विकास कुमार,आईसीडीएस कोटवा से एलएस पिंकी कुमारी ,कृषि विभाग से कृषि सलाहकार विवेक कुमार आदि लोगो द्वारा अपने अपने विभागों के बारे विस्तार से लोगो को जानकारी दिया गया। वही कई विभागों का पदाधिकारी नदारत दिखे।कार्यक्रम में शामिल लोगो को प्रोजेक्टर के माध्यम से सरकार के कई महत्वपूर्ण जानकारी भी दी गई।मौके पर सुमन पटेल, वार्ड सदस्य नंदकिशोर राम,वार्ड सदस्य विनय कुमार सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे।

Arjun Rai

Journalist - Arjun Rai - kotwa East Champaran Bihar India.(Information services activities in East Champaran Bihar India)

एक टिप्पणी भेजें

ये पोस्ट आपको कैसा लगा जरूर बताए।✒️✒️✒️

और नया पुराने

संपर्क फ़ॉर्म