केंद्र सरकार के गलत नीतियों के खिलाफ युवा राजद का प्रखंड मुख्यालय पर चौपाल ।

 केंद्र सरकार के गलत नीतियों के खिलाफ युवा राजद का प्रखंड मुख्यालय पर चौपाल ।

फोटो (लोकल पब्लिक न्यूज़)



आगामी लोकसभा चुनाव में भाजपा का सफाया ,तय - विधायक।

सम्बोधित करते विधायक मनोज कुमार यादव 



पु च कोटवा: (लोकल पब्लिक न्यूज) केंद्र सरकार से सम्पूर्ण भारत में जातीय जनगणना की मांग, बढ़ती मंहगाई, बेरोजगारी एवं नई शिक्षा नीति के खिलाफ युवा राजद द्वारा कोटवा प्रखंड मुख्यालय पर ग्राम चौपाल का आयोजन किया गया। अध्यक्षता युवा राजद के प्रखंड अध्यक्ष ई. आलोक कुमार यादव ,संचालन राजद प्रखंड अध्यक्ष अनिल दास ने किया। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में कल्याणपुर विधायक सह राजद जिला अध्यक्ष मनोज कुमार यादव उपस्थित थे।ग्राम चौपाल को संबोधित करते हुए 

विधायक ने केंद्र सरकार से सम्पूर्ण भारत में जातीय जनगणना को लागू करने की मांग की ,बढ़ती मंहगाई पर रोक लगाने, बेरोजगारी को खत्म करने, नई शिक्षा नीति के खिलाफ उन्हें रोकने की चर्चा पूरे बैठक में गुंजती रही।आगे विधायक ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि आगामी लोकसभा चुनाव में भाजपा का सफाया तय है।साथ ही युवाओं में जोश भरते हुए विधायक ने कहा कि पूर्वी चंपारण को भाजपा मुक्त करना है।जिसकी तैयारी शुरू कर दे।भाजपा के कुछ बहुरूपिया नेता गावों में जाकर भोली_ भाली जनता को हिंदू मुस्लिम,मंदिर मस्जिद,हिंदुस्तान पाकिस्तान की बात करके दिग्यभर्मित करेंगे।उनके बातो में आने की जरूरत नहीं है। वैसे नेताओ को खदेड़ने की जरूरत है।क्योंकि जनता को अब काम का लेखा _जोखा देना होगा। कार्यक्रम को राजद वरीय नेता सुदामा अंबेडकर,डॉक्टर सुरेंद्र महतो,चौपाल प्रखंड प्रभारी अरुण कुमार यादव ने संबोधित किया।मौके पर मुखिया पति मुरारी यादव, हितलाल यादव,मुखिया पप्पू कुमार यादव,राजद नेता सकलदीप सिंह,उमाकांत सिंह,विधायक प्रतिनिधि लखींद्र प्रसाद यादव,सुनील यादव, गोलू यादव,बच्चा यादव,विकास यादव,जयशंकर प्रसाद यादव,संजय यादव, बच्चू यादव,नारायण प्रसाद,विपिन उपाधधाय,रविंद्र यादव,पप्पू कुमार राम, मो जलालुद्दीन ,पन्नालाल यादव,पंचायत समिति सदस्य कमलेश साह,अमजद आलम सहित बड़ी संख्या लोग मौजूद थे।

Arjun Rai

Journalist - Arjun Rai - kotwa East Champaran Bihar India.(Information services activities in East Champaran Bihar India)

एक टिप्पणी भेजें

ये पोस्ट आपको कैसा लगा जरूर बताए।✒️✒️✒️

और नया पुराने

संपर्क फ़ॉर्म