Kotwa: दो पंचायतों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु एक ही स्थान पर छठ व्रत सम्पन्न किया।

 दो पंचायतों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु एक ही स्थान पर छठ व्रत सम्पन्न किया।

फ़ोटो लोकल पब्लिक न्यूज।





पूर्वी चम्पारण कोटवा थाना क्षेत्र के बरहरवा कला पश्चिमी हसनपुर बाज़ार के समीप शिव मंदिर के परिसर में , लोक अस्था का महा पर्व छठ , दो पंचायतों के लोग बड़े  ही धूमधाम से माना रहें हैं। पंचायत बरहरवा कला पूर्वी, टोला गैरा से सैकड़ो परिवार और बरहरवा कला पक्षमी के टोला हसनपुर और लछुमानवा से सैकड़ो परिवार मखुवा नदी के किनारे घाट पर छठ व्रत मानते आ रहे हैं। यही पर घाट के दुशारे किनारे पंचायत मछरगवा  टोला सवैया बेलघटिया से भी सैकड़ो परिवार यही पर छठ व्रत बड़े ही धूम धाम से मानते हैं। हाला की समाज में लोक आस्था को लेकर कई तरह की चर्चाएं भी की जाती रही है। पुर्व में आम लोगो ने चंदा एकत्रित करके  भगवान शिव की मंदिर निर्माण कराने का प्रस्ताव रखा था। जिसके लिय अस्थानीय जमींदार नवीन कुमार मिश्रा ने शिव मंदिर निर्माण के लिए अपना ठिक्का भूमी  निशुल्क शिव मंदिर निर्माण के लिए उपलब्ध कराया। 

इशी परिसर में श्री मिश्रा के सगे भाई पैक्स अध्यक्ष अरुण कुमार मिश्र ने अपने निजी कोष से माता पार्वती जी का मंदिर भी निर्माण करवा रहें हैं। हाल ही में आम लोगों के निवेदन पर अस्थानी विधायक मनोज कुमार यादव ने छठ घाट का निर्माण भी करवा रहें हैं। भले ही देश और समाज में आस्था को लेकर कई मन्तव्य है। पर आज बिहार में हो रहे सभी जगह छठ पुजा को देख कर अलौकिक अनुभूति जरुर होगी। स्थानीय लोगो ने बताया, की छठ घाट पर प्रशासनिक  देख रेख का अभाव है। बिजली विभाग ने भी अकास्मिक  घटनाओं से बीच बचाओ के लिय कोइ कदम उठाया, ऐसा प्रतीत नहीं होता है।  बडी संख्या में श्रद्धालु के इक्कठा होने पर प्रशासन को आकस्मिक घटनाओं का सम्पूर्ण ख्याल रखना होता है।  हाला की  यहां कुछ दिखाई ही नहीं दीया।




एक टिप्पणी भेजें

ये पोस्ट आपको कैसा लगा जरूर बताए।✒️✒️✒️

और नया पुराने

संपर्क फ़ॉर्म