दहेज हत्या मामले में मुख्य आरोपी गिरफ्तार

 दहेज हत्या मामले में मुख्य आरोपी गिरफ्तार




पु च कोटवा:(लोकल पब्लिक न्यूज़) दहेज हत्या मामले में भोपतपुर ओपी थाना पुलिस ने आरोपी ससुर को गिरफ्तार किया है। आरोपी ससुर नागेश्वर साह पिता स्व शिवमंगल साह भोपतपुर गांव का निवासी है। उक्त मामले में ओपी अध्यक्ष ने बताया कि पकड़ीदयाल थाना क्षेत्र के कोडल बैरिया घाट गांव निवासी लालबाबू साह ने पुलिस को शिकायत की थी। जिसमें बताया था कि 11 माई 2022 में अपनी बेटी रूबी कुमारी की शादी भोपतपुर गांव निवासी नागेश्वर साह के पुत्र मुनचुन साह के साथ हिंदू रितिरिवाज से हुई थी। जिसमे दहेज के रूप में एक अपाची बाइक,नगदी पांच लाख रुपया ,सोने का सिकडी ,अंगूठी सहित कई अन्य सामग्री दिया था।लड़की के पिता ने आरोप लगाया है कि शादी के बाद से ही दहेज में चार चक्का गाड़ी की मांग लड़का द्वारा की जा रही थी। जिसको पूरा करना लालबाबू साह के लिए मुमकिन नहीं था। विगत 19 मई 2023 को पता चला कि रूबी की मौत हो चुकी है। जब घटना स्थल पर पहुंचा तो देखा कि रूबी को पलंग पर सुलाया गया था और उसके गले में रस्सी का निशान देखा। पुलिस ने लड़की के पिता लालबाबू साह के आवेदन पर पति मुनचुन साह, ससुर नागेश्वर साह, सास मीना देवी सहित चार लोगो के खिलाफ मामला दर्ज कराया था। उक्त मामले के मुख्य आरोपित नागेश्वरर साह को भोपतपुर ओपी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।इस बाबत पूछे जाने पर ओपी अध्यक्ष आरजू सुमैया ने बताया कि गिरफ्तार आरोपित को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। अन्य की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।

Arjun Rai

Journalist - Arjun Rai - kotwa East Champaran Bihar India.(Information services activities in East Champaran Bihar India)

एक टिप्पणी भेजें

ये पोस्ट आपको कैसा लगा जरूर बताए।✒️✒️✒️

और नया पुराने

संपर्क फ़ॉर्म