सांसद ने हजारों लोगो के साथ देखा प्राण - प्रतिष्ठा का सीधा प्रसारण।

 सांसद ने हजारों लोगो के साथ देखा प्राण - प्रतिष्ठा का सीधा प्रसारण।

फोटो लोकल पब्लिक न्यूज़।


कोटवा हनुमान मंदिर के समीप हुआ मेले जैसा आयोजन।


पूर्वी चम्पारण कोटवा(लोकल पब्लिक न्यूज़) में हजारों श्रद्धालुओ के साथ सोमवार को पूर्व केन्द्रीय मंत्री सह स्थानीय सांसद राधामोहन सिंह ने अयोध्या में भगवान राम लला के प्राण प्रतिष्ठा समारोह का सीधा प्रसारण देखे और सुने।बाद में सांस्कृतिक कार्यक्रम में मंच पर पधारे राम दरबार के राम , सीता , लक्ष्मण व हनुमान बने कलाकारों को अंग वस्त्र से स्वागत किया। इस मौके पर सांसद श्री सिंह ने कहा कि 500 वर्ष के संघर्ष के बाद भारत गौरवान्वित हुआ है , जहा रामलला अपने घर मे विराजमान हुए हैं। यह भी ऐसे नही सम्भव हुआ अपितु इसके लिए एक - एक प्रमाण खुदाई करके देना पड़ा। आज भारत पूरे विश्व मे गौरवान्वित हो रहा है। 

फोटो लोकल पब्लिक न्यूज़।


पूर्व मंत्री ने कहा कि हर एक मानव को राम के चरित्र को आत्मसात करना चाहिये। सांसद ने कहा कि जो राम के नही वह किसी काम के नही  , और जो राम को लाये हैं उन्हें हमे लाने का संकल्प लेना चाहिये । कार्यक्रम के बाद लोगो के साथ पूर्व मंत्री ने राम खिचड़ी का प्रसाद भी ग्रहण किया। उन्होंने मेले जैसा भव्य आयोजन करने को लेकर पूर्व प्रमुख हिमांशु सिंह उर्फ गोपू सिंह को धन्यवाद दिया। मौके पर किसान श्री वीरेंद्र प्रसाद सिंह , कोटवा मुखिया नन्दलाल साह , बलिराम सिंह , धनई पंडित , अमिका राय , उज्ज्वल सिंह , अभिनव सिंह , सौरभ सिंह , सत्यम सिंह , आशुतोष कुमार , संजू सिंह , अभय सिंह , अरविंद कुमार पांडेय , छबीला सिंह , विश्वनाथ सिंह , रामचन्द्र सिंह , मोसहेब राय , उमा ठाकुर , पंकज सिंह , रिषु सिंह , अमिका राय सहित सैकड़ों लोग मौजूद थे।

प्रभात रंजन/लोकल पब्लिक न्यूज़।

Arjun Rai

Journalist - Arjun Rai - kotwa East Champaran Bihar India.(Information services activities in East Champaran Bihar India)

एक टिप्पणी भेजें

ये पोस्ट आपको कैसा लगा जरूर बताए।✒️✒️✒️

और नया पुराने

संपर्क फ़ॉर्म