भीषण ठंढ में अलाव की व्यवस्था नही होने से बढ़ी परेशानी

 भीषण ठंढ में अलाव की व्यवस्था नही होने से बढ़ी परेशानी।

फोटो लोकल पब्लिक न्यूज़।


कोटवा पु च/ लोकल पब्लिक न्यूज़:भीषण ठंढ का दंश झेल रहे कोटवा प्रखण्ड क्षेत्र की जनता की तनिक भी फ़िक्र स्थानीय प्रशासन को नही है। ठिठुरन एवं कंपकपाती सर्दी के बावजूद प्रशासनिक स्तर पर कही भी अलाव का व्यवस्था नही किया गया है। कोटवा अंचल कार्यालय , बाजार रोड , व थाना रोड में कई जगह पर प्रशासनिक स्तर पे अलावे की व्यवस्था की जाती रही है , पर इस वर्ष अबतक अलाव की व्यव्स्था कही नही होने से लोगो मे आक्रोश देखा जा रहा है। 


 आश्चर्यजनक है कि इस ओर किसी भी जंन प्रतिनिधिधि का भी ध्यान नही है। वही कई जगहों पर लोग आपस मे तालमेल कर अलाव की व्यवस्था किये हैं। इस सम्बंध में सीओ नीरजन कुमार मिश्र ने बताया गया है कि अलाव की व्यवस्था करने के लिए नाजिर को निर्देश दिया गया है। ऐसे में अब यह कहा जायेगा कि कोटवा में अधिकारियों का आदेश कर्मचारी नही मानते हैं , तभी तो निर्देश के बावजूद अलाव की व्यवस्था नही की गई है और लोग ठिठुरने को विवश हैं।

Arjun Rai

Journalist - Arjun Rai - kotwa East Champaran Bihar India.(Information services activities in East Champaran Bihar India)

एक टिप्पणी भेजें

ये पोस्ट आपको कैसा लगा जरूर बताए।✒️✒️✒️

और नया पुराने

संपर्क फ़ॉर्म