समारोह आयोजित कर अंचलाधिकारी को दी गई विदाई।

 समारोह आयोजित कर अंचलाधिकारी को दी गई विदाई। 




कोटवा के लोगो का स्नेह यादगार रहेगा- मिश्र। 


पूर्वी चम्पारण/लोकल पब्लिक न्यूज़



कोटवा प्रखंड सभागार में समारोह आयोजित कर कोटवा प्रभारी अंचलाधिकारी निरंजन कुमार मिश्र को विदाई दी गई। मिश्र का स्थानांतरण होने के बाद यह विदाई समारोह आयोजित किया गया।विदाई समारोह में क्षेत्र के जनप्रतिनिधि,समाजसेवी, बुद्धजीवी,पत्रकार व ग्रामीणों ने आयोजित विदाई समारोह में अंचलाधिकारी के कुशल नेतृत्व की चर्चा करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।इस दौरान उन्हें अंगवस्त्र कलम,गुलदस्ता,डायरी आदि देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए महारानी भोपत पंचायत के मुखिया पप्पू कुमार, मुखिया प्रतिनिधि उमाकांत सिंह,पूर्व प्रमुख अवधेश कुमार सिंह,मुखिया संघ के प्रखंड अध्यक्ष जितेंद्र यादव,पूर्व मुखिया रामभजन सिंह,प्रमुख पति सुनील कुमार दास सतेंद्र यादव ने कहा कि निरंजन कुमार मिश्र एक कुशल प्रशासक के रूप में काम किया। 


 उनके कार्य व्यवहार से लोग काफी खुश थे। साथ ही उनमें जन सहयोग की भावना थी। वे हर समस्या का अपने स्तर से समाधान कर लिया करते थे। विदाई समारोह में शामिल लोगो ने अंचलाधिकारी के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए विकास के उत्तम शिखर पर पहुंचने की ईश्वर से प्रार्थना की। मौके पर प्रखंड उपप्रमुख पति रविंद्र यादव,पत्रकार अर्जुन यादव,मुन्ना सिंह,संजय दुबे,संतोष दुबे,समाजसेवी सतेंद्र यादव,रामायण सिंह,पन्नालाल यादव,संजू सिंह,मैनेजर यादव, भरत यादव,सरपंच विनोद यादव,संजय यादव,मुखिया नंदलाल साह,लालबिहारीय बैठा,पन्नालाल यादव,ओमप्रकाश शर्मा,सरपंच शर्मा राम,मुखिया मुख्यलाल राम,रामबालक यादव,दुलार यादव,मुखिया राजू ठाकुर,विशुन मुखिया,जेडीयू नेता संतोष ठाकुर,सकलदीप सिंह,शिवपूजन राम,अरुण सिंह,असर्फी दास,राजेश कुमार यादव,रामजन्म मुखिया,रमेश मुखिया,नंदलाल शर्मा सहित सभी अंचल कर्मी उपस्थित रहे ।

Arjun Rai

Journalist - Arjun Rai - kotwa East Champaran Bihar India.(Information services activities in East Champaran Bihar India)

एक टिप्पणी भेजें

ये पोस्ट आपको कैसा लगा जरूर बताए।✒️✒️✒️

और नया पुराने

संपर्क फ़ॉर्म