महागठंबधन की सरकार बनी तो हर महीने आएंगे 85 सौ खटाखट - खटाखट : तेजस्वी
![]() |
पूर्वी चम्पारण कोटवा में सभा को सम्बोधित करते हुए तेजस्वी यादव। |
कोटवा पू च/ लोकल पब्लिक न्यूज़: पूर्व उप मुख्यमंत्री सह नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव एवं वीआईपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मुकेश सहनी ने कोटवा उच्च विधालय के खेल मैदान में चुनावी सभा को सम्बोधित किये। श्री यादव ने बड़े ही कम वक्त में अपना सम्बोधन किया। उन्होंने लोगो से पूर्वी चंपारण से महागठबन्धन के उम्मीदवार डॉ राजेश कुमार को वोट देने की अपील की। उन्होंने कहा कि महागठबंधन के प्रत्याशी डॉ. राजेश कुमार को जिताये और इस बार बदलाव करें।साथ ही कहा कि महागठबंधन की सरकार बनते ही दो सौ यूनिट बिजली फ्री हो जायेगी। गैस सिलेंडर पांच सौ में मिलने लगेगा। महिलाओं के खाते में हर महीने 8500 रुपए खटाखट - खटाखट आना शुरू हो जायेगा।
![]() |
कोटवा में चुनावी सभा में उपस्थित आम जनता। |
पांच किलो राशन के बदले दस किलो अनाज मुफ्त दिया जायेगा। एक करोड़ नौजवानों को नौकरी दी जाएगी। वही वीआईपी सुप्रीमो मुकेश सहनी ने उनके प्रत्याशी राजेश कुशवाहा के चुनाव चिन्ह लेडीज पर्स पर बटन दबाकर विजयी बनाने की अपील की। मौके पर भीड़ को नियंत्रित करने के लिए बड़ी संख्या में पुलिस पदाधिकारी और पुलिस बल को तैनाती की गई थी। सभा की अध्यक्षता कल्याणपुर के राजद विधायक मनोज कुमार यादव एवं संचालन अशोक चौधरी ने किया। सभा को कल्याणपुर विधायक मनोज कुमार यादव ने संबोधित किया। उन्होंने महागठबंधन की जीत को सुनिश्चित मानते हुए कहा कि सत्यनारायण भगवान के पूजा हो चुकल बा अब केवल शंख बाजल बाकी बा।
![]() |
सभा में माला पहनाते हुए नेता। |
भाजपा प्रत्याशी राधामोहन सिंह पर हमला करते हुए कहा कि आज तक उनके द्वारा अपने निजी फंड से एक भी काम कोटवा प्रखण्ड में किया गया कोई बता दे। इसका ही जवाब जनता इस चुनाव में उनको दे रही है। सभा को पूर्व विधायक बब्लू देव, सतीश पासवान, मेयर प्रीति कुमारी , माकपा के सत्येंद्र मिश्रा, सीपीआई के रामायण सिंह, सकलदीप सिंह, जिप सदस्य आशा कुमारी, अरुण कुशवाहा सहित दर्जनों लोगों ने संबोधित किया। नेता द्वय के काफी कम समय रुकने से लोगो को थोड़ी निराशा हुई।
कोटवा से प्रभात रंजन की रिपोर्ट।