नदी से अज्ञात महिला का शव बरामद।

 नदी से अज्ञात महिला का शव बरामद। 

लोकल पब्लिक न्यूज़/फोटो सोर्स इंस्टा 

पु च/कोटवा/लोकल पब्लिक न्यूज़:

जसौली पट्टी के गोसाईबारी गांव के समीप सागर नदी से बुधवार को पुलिस ने एक अधेड़ महिला का शव बरामद किया है। महिला की पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस ने सदर अस्पताल मोतिहारी में शव का पोस्टमार्टम कराया है। घटना के संबंध में बताया जाता है कि नदी में महिला के शव को तैरते हुए ग्रामीणों ने देखा। इसकी सूचना ग्रामीणों ने पुलीस को दी। पुलिस ने नदी से शव को बाहर निकलवाया। महिला की उम्र 65 वर्ष बताया जाता है। थानाध्यक्ष राजरूप राय ने बताया शव की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है। शव का पोस्टमार्टम करा कर पहचान के लिए सुरक्षित रखा गया है। 24 घंटे तक शव को रखा जाएगा उसके बाद नियमानुसार डिस्पोजल कर दिया जाएगा।

मासूम की नदी में डूबने से मौत।


कोटवा/लोकल पब्लिक न्यूज़: थाना क्षेत्र के बड़हरवा कला पश्चिमी पंचायत के अम्मापर गांव में मंगलवार की देर संध्या नदी में डूबने से एक बच्चे की मौत हो गई। बच्चे की पहचान आलोक कुमार यादव के पुत्र लवकुश कुमार (6) के रूप में हुई है। घटना के संबंध में बताया जाता है कि संध्या के समय में लव कुश खेलने के क्रम में नदी किनारे चला गया था। पैर फिसलने के करण वह गहरे पानी में चला गया और डूब गया। डूबने से बच्चे की मौत हो गई। रात तक बच्चे के घर नहीं आने पर परिजनों ने खोज बिन शुरू की। लोगों ने उपलाते शव को देखा और नदी से बाहर निकाला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। बुधवार को पुलिस ने मोतिहारी सदर अस्पताल भेज कर शव का पोस्टमार्टम करा कर परिजनों को सौंप दिया। पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है।


Arjun Rai

Journalist - Arjun Rai - kotwa East Champaran Bihar India.(Information services activities in East Champaran Bihar India)

एक टिप्पणी भेजें

ये पोस्ट आपको कैसा लगा जरूर बताए।✒️✒️✒️

और नया पुराने

संपर्क फ़ॉर्म