सर्प दंश से युवक की हुई मौत

 सर्प दंश से युवक की हुई मौत।

लोकल पब्लिक न्यूज़/सर्प दंश से युवक की मौत, प्रतीकात्मक लोगो।


लोकल पब्लिक न्यूज़/कोटवा(पूर्वी चम्पारण)

थाना क्षेत्र के कल्याणपुर खास गांव में बुधवार की सुबह सांप काटने से एक युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान विंदेश्वरी सह के पुत्र नंदलाल साह (48) के रूप में हुई है। पुलिस द्वारा गुरुवार को पोस्टमार्टम करा कर शव को परिवार वालों को सौंप दिया गया। 

घटना के संबंध में बताया जाता है कि सुबह में दरवाजा पर ही सांप ने काट लिया। परिजनों द्वारा इलाज के लिए कांटी ले जाने के क्रम में 9 बजे के करीब मौत हो गई। मौत के बाद परिजनों द्वारा शव को झाड़ - फूंक के लिए 24 घंटे तक जहां तहां घुमाया गया। मृतक को दो लड़का राजन कुमार एवं सत्येंद्र कुमार तथा एक लड़की से उत्तम कुमारी है। थानाध्यक्ष राज रूप राय ने बताया कि गुरुवार को पोस्टमार्टम करा कर शव को

परिजनों को सौंप दिया गया।


अज्ञात वाहन की ठोकर से युवक को मौत


कोटवा (पूर्वी चम्पारण)

भोपतपुर थाना के विशुनपुर गांव में गुरुवार की रात अज्ञात वाहन की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान कोटवा थाना के दिपउ निवासी काशी राय के पुत्र मदन यादव (44) के रूप में हुई है। पुलिस ने शुक्रवार को शव का पोस्टमार्टम करा कर परजनों को सौंप दिया है। घटना के संबंध में बताया जाता है कि युवक रक्षा बंधन के अवसर पर पत्नी को कल्याणपुर थाना के खरार गांव पहुंचा कर घर लौट रहा था। 

उसी दौरान विशुनपुर गांव के समीप अज्ञात वाहन ने ठोकर मार दिया जिससे वह घायल हो गया। आसपास के लोगों द्वारा इलाज के लिए कोटवा के एक निजी नर्सिंग होम में ले जाया गया जहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया गया। युवक के मौत से घर में चीख - पुकार मच गया है। मृतक मजदूरी कर परिवार चलाता था। उसे दो पुत्र और एक पुत्री है। थानाध्यक्ष आरजू सुमैया ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम करा कर परिजनों को सौंप दिया गया। परिजनों द्वारा इस संबंध में अभी तक कोई आवेदन नहीं दिया गया 

है।

Arjun Rai

Journalist - Arjun Rai - kotwa East Champaran Bihar India.(Information services activities in East Champaran Bihar India)

एक टिप्पणी भेजें

ये पोस्ट आपको कैसा लगा जरूर बताए।✒️✒️✒️

और नया पुराने

संपर्क फ़ॉर्म