अग्नि पीड़ित ग्रामीणों ने सहायता राशी के लिए,अंचल कार्यालय का किया घेराव।

 अग्नि पीड़ित ग्रामीणों ने सहायता राशी के लिए,अंचल कार्यालय का किया घेराव।

अंचलाधिकारी का घेराव करते हुए अग्नि पीड़ित ग्रामीण 

लोकल पब्लिक न्यूज़/पूर्वी चम्पारण कोटवा: ग्राम पंचायत राज बथना वार्ड नंबर 5 के ग्रामीणों ने महीनों से लंबित तत्काल सहायता राशि न मिलने पर अंचल कार्यालय का घेराव किया है।



ग्रामीणों ने बताया कि 2 मई 2024 में हुई भीषण आगलगी में 61 घर जलकर खाक हो गए थे। सरकार द्वारा घोषित 12000 रुपये की तत्काल सहायता राशि में से मात्र 7000 रुपये ही दो महीने बाद मिले हैं। शेष 5000 रुपये अभी तक नहीं मिल पाए हैं।

इतनी बड़ी घटना के बाद भी प्रशासन की ओर से कोई ठोस कदम नहीं उठाए गए हैं। महीनों बीत जाने के बाद भी पीड़ितों को सहायता राशि नहीं मिल पाना बेहद निराशाजनक है।

आगलगी से कैसे बिखरा पड़ा था पुरा गांव 


लम्बित राशी से अक्रोषित राजपति देवी, रम्भा देवी, रिशु देवी, कुसूम देवी,गीता देवी, रीमा देवी, सुनीता देवी ,दुर्गा देवी,रंजू देवी, शिवकली देवी, खुशबू देवी बबिता देवी ,रामझरी कुंवर, लखविंदर महतो, परशुराम महतो , अशोक महतो ,उर्मिला देवी,ओमप्रकाश महतो, शंभू महतो


 ,अनीता देवी ,फुल कुमारी देवी, सीमा देवी ,लालमति देवी ,उमेश महतो ,सुदर्शन महतो ,सिकंदर महतो ,संतोष महतो ,रामनाथ महतो ,ददन महतो , बबन महतो ,विकास कुमार ,लाल बाबू महतो , सीमा देवी ,अनीता देवी, मुन्ना महतो , सुभाष महतो रमेश महतो ,मुनीलाल महतो, उपेंद्र महतो, उमेश महतो अशोक महतो,सोनालाल महतो , रामप्रवेश महतो, जयकिशुन महतो ,प्रमीला देवी ,मनोज महतो , लालू महतो रामस्वरूफ महतो , राजकली देवी ,संजू देवी

कितने भयभीत हुए ग्रामीण 


 आदि ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि जल्द से जल्द शेष बची हुई सहायता राशि का भुगतान किया जाए। साथ ही, आग से प्रभावित लोगों को स्थाई आवास उपलब्ध करवाने की भी मांग की है। अंचल कार्यालय के सामने धरना दे रहे ग्रामीणों का कहना है कि वे अब और इंतजार नहीं कर सकते। प्रशासन की उदासीनता से वे बेहद अक्रोषित हैं। उन्होंने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही उनकी मांगें नहीं मानी गईं तो वे और भी उग्र आंदोलन करने को मजबूर होंगे।

अगलगी में कैसे मची थी तबाही 


मामले में अंचलाधिकारी मोनिका आनन्द ने बताया इस मद में राशी की कमी होने की वजह से विलम्ब हुई है। अग्रेतर करवाई के लिए मामले की पूरी रिर्पोट जिला कार्यालय को भेजी गई है।

ग्रामीणों को अस्वशासन दीया है की 10 दिनो के अन्दर ही बकाया राशि का भुगतान कर दिया जायेगा।

Arjun Rai

Journalist - Arjun Rai - kotwa East Champaran Bihar India.(Information services activities in East Champaran Bihar India)

एक टिप्पणी भेजें

ये पोस्ट आपको कैसा लगा जरूर बताए।✒️✒️✒️

और नया पुराने

संपर्क फ़ॉर्म