कोटवा में पंचायत समिति की बैठक 17 फरवरी को
![]() |
प्रतीकात्मक फोटो। |
कोटवा (पूर्वी चंपारण): प्रखंड मुख्यालय स्थित ई-किसान भवन में आगामी 17 फरवरी 2025 को पंचायत समिति की बैठक आयोजित की जाएगी। इस बैठक की अध्यक्षता प्रखंड प्रमुख विभा देवी करेंगी, जबकि कार्यपालक पदाधिकारी सह प्रखंड विकास पदाधिकारी सरीना आजाद के नेतृत्व में चर्चा होगी।
बैठक का आयोजन अपराह्न 2 बजे से किया जाएगा, जिसमें गत बैठक की संपुष्टि सहित पंचायत समिति द्वारा वित्तीय वर्ष 2023-24 एवं 2024-25 में कराई जाने वाली विभिन्न योजनाओं की समीक्षा की जाएगी।
समीक्षा किए जाने वाले प्रमुख विषयों में मनरेगा, सामाजिक सुरक्षा पेंशन, जनवितरण प्रणाली, विद्युत आपूर्ति समेत अन्य कल्याणकारी योजनाएँ शामिल हैं। इस संबंध में जानकारी बीडीओ सरीना आजाद ने दी।