इलेक्शन रंजिश में युवक की हत्या, 15 गिरफ्तार, हथियार और कारतूस बरामद

 इलेक्शन रंजिश में युवक की हत्या, 15 गिरफ्तार, हथियार और कारतूस बरामद.



चुनावी रंजिश में युवक की हत्या, 15 गिरफ्तार, हथियार और कारतूस बरामद.

मोतिहारी (पूर्वी चंपारण): जिले के कल्याणपुर थाना क्षेत्र के बैरागी टोला में चुनावी रंजिश को लेकर हुई मारपीट में एक युवक की मौत हो गई। इस घटना में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 15 लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के पास से एक नाली बंदूक, जिंदा कारतूस, कारतूस के खोखे और धारदार हथियार बरामद किए हैं।



घटना का विवरण

घटना 14 मार्च 2025 को बैरागी टोला में हुई, जहां चुनावी विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच हिंसक झड़प हो गई। इस दौरान रोहित कुमार (पिता- शिवपुजन राय, निवासी- बैरागी टोला) पर धारदार हथियार से हमला किया गया। हमले में रोहित के पेट पर गंभीर चोट लगी, जिससे उनका अमाशय बाहर निकल आया। इलाज के लिए ले जाते समय रास्ते में उसकी मौत हो गई।

इस संबंध में कल्याणपुर थाना में कांड संख्या 93/25 के तहत भा.दं.सं. की धारा 191(1)/191(3)/109/103(1)/351(1)/352 BNS एवं 27 आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया।

गिरफ्तार आरोपियों की सूची

1. छोटेलाल राय उर्फ छोटू राय (पिता- रंगलाल राय)

2. अमरेन्द्र राय (पिता- राजेन्द्र राय)

3. देवेन्द्र राय (पिता- राजेन्द्र राय)

4. रणधीर राय (पिता- राजेन्द्र राय)

5. धीरेन्द्र राय (पिता- राजेन्द्र राय)

6. लवकेश उर्फ कृष्णा राय (पिता- शम्भु राय)

7. दिपेन्द्र कुमार (पिता- देवेन्द्र राय)

8. नितीश कुमार (पिता- हरेन्द्र राय)

9. जगरनाथ राय (पिता- दलु राय

10. रामनाथ राय

11. विश्वनाथ राय (पिता- स्व. दलु राय)

12. सुनील यादव (पिता- विश्वनाथ राय)

13. टेका राय (पिता- स्व. विष्णु राय)

14. राजेश उर्फ राकेश कुमार (पिता- विश्वनाथ राय)

15. दिलीप कुमार उर्फ अभिनव कुमार (पिता- देवेन्द्र राय)

बरामदगी

एक नाली बंदूक (मैगजीन के साथ)

दो जिंदा कारतूस

तीन कारतूस के खोखे

एक धारदार बड़ा हथियार 

देसी एवं विदेशी शराब

आपराधिक इतिहास

जगरनाथ राय पर कल्याणपुर थाना कांड सं. 31/22 (रंगदारी) और सं. 189/23 (आर्म्स एक्ट) का मामला दर्ज है।

छोटेलाल राय उर्फ छोटू राय पर कल्याणपुर थाना कांड सं. 335/23 (विविध अपराध) दर्ज है।

छापेमारी दल

छापेमारी अभियान में कल्याणपुर थाना अध्यक्ष जितेन्द्र कुमार, पु.अ.नि. प्रियंका, परि. पु.अ.नि. सन्नी कुमार पाठक, पु.अ.नि. श्रीराम उपाध्याय, पु.अ.नि. राजकुमार पासवान, स.अ.नि. भिमेश्वर मंडल तथा रिजर्व गार्ड की टीम शामिल रही। 

एक टिप्पणी भेजें

ये पोस्ट आपको कैसा लगा जरूर बताए।✒️✒️✒️

और नया पुराने

संपर्क फ़ॉर्म