Two smugglers arrested with 125.797 kg marijuana in Motihari.
![]() |
Two smugglers arrested with 125.797 kg marijuana in Motihari.. |
लोकल पब्लिक न्यूज़ (बिहार)पूर्वी चम्पारण बंजरिया थाना: क्षेत्र में पुलिस ने मादक पदार्थ तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 125.797 किलोग्राम गांजा के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई गुप्त सूचना के आधार पर एनएच-28 ए पर छतौनी से सुगौली की ओर जाने वाली सड़क पर की गई।
पुलिस को 02 जून 2025 को शाम करीब 5:30 बजे सूचना मिली थी कि एक ट्रक में मादक पदार्थ लेकर छतौनी से सुगौली की ओर जा रहा है। सूचना के सत्यापन और आवश्यक कार्रवाई के लिए वरिष्ठ अधिकारियों को सूचित किया गया। इसके बाद सहायक पुलिस अधीक्षक सह अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी शिवम घाकड़ के नेतृत्व में एक विशेष छापामारी दल गठित किया गया।
छापामारी दल ने बंजरिया अंचल के शंकर ढावा से लगभग 200 मीटर दूर एनएच-28ए पर सघन वाहन जांच अभियान शुरू किया। इस दौरान एक ट्रक की तलाशी में चालक के केबिन से लाल रंग के प्लास्टिक के 12 पैकेटों में सील किया हुआ 125.797 किलोग्राम गांजा बरामद किया गया है। ट्रक के चालक और उपचालक को मौके पर गिरफ्तार कर लिया गया।
गिरफ्तार तस्कर:
1. रूपलाल सहनी, पुत्र स्व. पुनदेव सहनी, निवासी: पचरूखा (झखिया), थाना: बंजरिया, जिला: पूर्वी चम्पारण, मोतिहारी।
2. जिउत कुमार, पुत्र स्व. पतिराम सहनी, निवासी: नयका टोला (झखिया), थाना: बंजरिया, जिला: पूर्वी चम्पारण, मोतिहारी।
बरामद सामग्री:
1. मादक पदार्थ (गांजा): 125.797 किलोग्राम
2. ट्रक: 1
3. मोबाइल फोन: 2
छापामारी दल:
1. शिवम घाकड़, सहायक पुलिस अधीक्षक सह अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी।
2. रमेश कुमार महतो, थानाध्यक्ष, बंजरिया थाना।
3. संजय कुमार यादव, पुलिस अवर निरीक्षक, बंजरिया थाना।
4. सिपाही-637 सुखराम भरती, बंजरिया थाना।
5. गृहरक्षक-284113 राम सिंह कुमार राम, बंजरिया थाना।
6. गृहरक्षक-284188 संतोष कुमार प्रसाद, बंजरिया थाना।
बंजरिया थानाध्यक्ष रमेश कुमार महतो ने बताया कि इस मामले में कांड दर्ज कर लिया गया है और अग्रतरकार्रवाई की जा रहीहै।