कोटवा फ्लाईओवर पर पिकअप वैन दुर्घटनाग्रस्त, चार लोग गंभीर रूप से घायल

 Pickup van crashes on Kotwa flyover, four people seriously injured.

Symbolic image/Pickup van crashes on Kotwa flyover, four people seriously injured.

लोकल पब्लिक न्यूज़ (बिहार) पूर्वी चम्पारण कोटवा: शुक्रवार रात गोपालगंज से देवघर जा रही एक पिकअप वैन कोटवा फ्लाईओवर पर हादसे का शिकार हो गई। जानकारी के अनुसार, ब्रिज पर वैन का टायर अचानक फट गया, जिससे वह अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। इस हादसे में वैन में सवार चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

घायलों की पहचान कलयछापवा निवासी सुजीत कुमार, मगहा की संतरा देवी, गंजपुर के अंकित कुमार और महेतकेराजपुर की चनवा देवी के रूप में हुई है। स्थानीय लोगों और पुलिस की त्वरित मदद से घायलों को नजदीकी निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है।

हादसे के कारण कुछ समय के लिए राष्ट्रीय राजमार्ग पर यातायात प्रभावित रहा। कोटवा थानाध्यक्ष विक्की कुमार प्रत्यूष ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और घायलों का उपचार चल रहा है।


एक टिप्पणी भेजें

ये पोस्ट आपको कैसा लगा जरूर बताए।✒️✒️✒️

और नया पुराने

संपर्क फ़ॉर्म