India Alliance blocked NH-27 in protest against voter revision in Kotwa.
![]() |
India Alliance blocked NH-27 in protest against voter revision in Kotwa. |
पूर्वी चम्पारण कोटवा में बुधवार को इंडिया गठबंधन ने मतदाता पुनरीक्षण के विरोध में NH-27 पर दिपउ कट के पास जाम लगा दिया। नेताओं और कार्यकर्ताओं ने सड़क पर शामियाना लगाकर यातायात को पूरी तरह ठप कर दिया। इस दौरान NDA गठबंधन और चुनाव आयोग के खिलाफ जोरदार नारेबाजी हुई।
जाम का नेतृत्व इंडिया गठबंधन के जिला संयोजक सह विधायक मनोज कुमार यादव ने किया। चार घंटे तक चले इस जाम से NH-27 के सभी लेन में वाहनों की लंबी कतार लग गई, जिससे यात्रियों, खासकर महिलाओं और बच्चों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।
प्रदर्शन में भाकपा के रामायण सिंह, भरत राय, माले के रामजीवन मेहता, मुन्ना सिंह, राजद प्रखंड अध्यक्ष अनिल दास, महिला प्रकोष्ठ की पार्वती देवी, कुंती देवी, सुरेश पासवान, भोली राम, मुकेश राम, अरविंद यादव, सुनील दास, कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष विश्वनाथ प्रसाद श्रीवास्तव, नवल किशोर दुबे, दिलीप दुबे, विद्यार्थी सहनी, राकेश वर्मा, बिजली सिंह, दशरथ मांझी, नीरज सिंह, अजय सिंह, विपिन उपाध्याय सहित कई मुखिया और कार्यकर्ता शामिल थे।
जाम के कारण क्षेत्र में यातायात व्यवस्था बुरी तरह प्रभावित हुई, और यात्रियों ने असुविधा की शिकायत की। स्थानीय प्रशासन ने स्थिति को नियंत्रित करने के लिए प्रयास किए, लेकिन जाम लंबे समय तक जारी रहा।