कोटवा में पुलिस अधिकारियों ने रात में किया औचक निरीक्षण, रात्रि गश्ती, OD ड्यूटी व डायल-112 की हुई जांच

 Police officers conducted surprise inspections in Kotwa at night, checking night patrolling, OD duty and Dial-112.

Police officers conducted surprise inspections in Kotwa at night, checking night patrolling, OD duty and Dial-112.

लोकल पब्लिक न्यूज़/ (पूर्वी चम्पारण): कोटवा में कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से मोतिहारी पुलिस द्वारा रात्रि में सघन जांच अभियान चलाया गया। इस दौरान पुलिस उपाधीक्षक (रक्षित), अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सदर-1 एवं प्रवेक्षी पदाधिकारी कोटवा के नेतृत्व में जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में रात्रि गश्ती, OD ड्यूटी तथा डायल-112 की कार्यप्रणाली का औचक निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने विभिन्न थाना क्षेत्रों में तैनात पुलिस बल की सक्रियता, पेट्रोलिंग व्यवस्था, गश्ती वाहनों की उपलब्धता, समय पर ड्यूटी रिपोर्टिंग तथा डायल-112 के रिस्पांस टाइम की बारीकी से जांच की। साथ ही OD ड्यूटी में लगे पुलिसकर्मियों की तैनाती, सतर्कता एवं ड्यूटी के दौरान की जा रही कार्रवाई की भी समीक्षा की गई।

अधिकारियों ने मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों को स्पष्ट निर्देश दिया कि रात्रि गश्ती में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। विशेष रूप से अपराध नियंत्रण, वाहन जांच, संदिग्ध गतिविधियों पर नजर, महत्वपूर्ण चौक-चौराहों पर नियमित पेट्रोलिंग तथा डायल-112 की तत्परता को प्राथमिकता देने को कहा गया।

इसके अलावा अधिकारियों ने निर्देशित किया कि सभी थानों में रात्रि गश्ती को नियमित रूप से लॉगबुक में दर्ज किया जाए, डायल-112 पर प्राप्त सूचना पर त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित हो तथा किसी भी आपात स्थिति में आम जनता को तुरंत सहायता मिल सके।

पुलिस प्रशासन का कहना है कि इस प्रकार की औचक जांच आगे भी जारी रहेगी, ताकि जिले में अपराध पर प्रभावी नियंत्रण बना रहे और आम लोगों में सुरक्षा का भरोसा मजबूत हो सके।


एक टिप्पणी भेजें

ये पोस्ट आपको कैसा लगा जरूर बताए।✒️✒️✒️

और नया पुराने

संपर्क फ़ॉर्म