Preeti Kumari of Kotwa became the school topper by scoring 454 marks in the matriculation examination.
![]() |
| Preeti Kumari of Kotwa became the school topper by scoring 454 marks in the matriculation examination. |
लोकल पब्लिक न्यूज़/पूर्वी चंपारण कोटवा: थाना क्षेत्र के कोटवा बाजार निवासी राजकिशोर साह की पुत्री प्रीती कुमारी ने बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (मैट्रिक परीक्षा) में 454 अंक हासिल कर अपने स्कूल में टॉप कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। उनकी इस उपलब्धि से परिवार और इलाके में खुशी का माहौल है।
प्रीती की सफलता के पीछे उनकी कड़ी मेहनत, अनुशासन और पढ़ाई के प्रति समर्पण की अहम भूमिका रही। साथ ही उनके माता-पिता ने भी हर कदम पर सहयोग और प्रोत्साहन देकर उनका हौसला बढ़ाया, जिसका परिणाम आज शानदार अंक के रूप में सामने आया है।
प्रीती को मार्गदर्शन देने वाले शिक्षक रसीद सर ने बताया कि वह शुरू से ही पढ़ाई के प्रति बेहद गंभीर और मेहनती रही हैं। उन्होंने कहा, “प्रीती की लगन देखकर मुझे पूरा भरोसा था कि वह बेहतर परिणाम लाएगी।”
वहीं, समाजसेवी व शिक्षक संदीप कुमार यादव ने बताया कि कोटवा प्रखंड क्षेत्र में मैट्रिक परीक्षा में 400 से अधिक अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित करने की पहल की जा रही है, ताकि अन्य छात्रों को भी प्रेरणा मिल सके।
इसी क्रम में प्रीती कुमारी और उनके माता-पिता को अंगवस्त्र व उपहार देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर परिजन एवं स्थानीय ग्रामीण बड़ी संख्या में मौजूद रहे और प्रीती के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
