हाईवे किनारे होटल में पुलिस की छापेमारी, 129 लीटर विदेशी शराब बरामद; दो गिरफ्तार

 Police raid highway-side hotel, seize 129 litres of foreign liquor; two arrested. 

Police raid highway-side hotel, seize 129 litres of foreign liquor; two arrested 


लोकल पब्लिक न्यूज़/पूर्वी चम्पारण कोटवा थाना पुलिस ने शराबबंदी के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए थाना क्षेत्र के एनएच-27 किनारे संचालित जय भारत होटल के पिछे से छापेमारी कर भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद की है। पुलिस ने मौके से दो आरोपितों को गिरफ्तार कर अग्रिम कार्रवाई शुरू कर दी है।

थानाध्यक्ष मुकेश कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि हाईवे किनारे स्थित होटल की आड़ में अवैध रूप से शराब का कारोबार किया जा रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने होटल परिसर में छापेमारी की। कार्रवाई के दौरान होटल से विभिन्न ब्रांड की कुल 129.120 लीटर विदेशी शराब बरामद की गई।

बरामद शराब में रॉयल स्टैग व्हिस्की के 750 एमएल वाले 90 पीस शामिल हैं, जिसकी कुल मात्रा 67.500 लीटर है। वहीं किंगफिशर बीयर के 500 एमएल वाले 84 पीस बरामद किए गए, जिसकी कुल मात्रा 42 लीटर बताई गई है। इसके अलावा ऑफिसर चॉइस के 180 एमएल वाले 109 टेट्रा पैक भी जब्त किए गए, जिसकी कुल मात्रा 19.620 लीटर है।

छापेमारी के दौरान पुलिस ने नगीना साह के पुत्र गोविंद कुमार, निवासी दीपाऊ थाना कोटवा तथा लालबाबू कुमार, पिता स्वर्गीय हीरालाल साह, निवासी राजापुर मठिया थाना कोटवा को गिरफ्तार किया। दोनों आरोपितों से पूछताछ की जा रही है। पुलिस शराब कारोबार से जुड़े अन्य लोगों की पहचान कर गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है।

थानाध्यक्ष ने कहा कि शराब माफियाओं के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और अवैध कारोबार में शामिल किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा।

छापेमारी दल में अपर थानाध्यक्ष सूर्यकांत प्रसाद, अरुण सिंह, अमरजीत पासवान, सुरभि कुमारी सोनी, आशीष कुमार समेत पुलिस बल के जवान शामिल थे। 

एक टिप्पणी भेजें

ये पोस्ट आपको कैसा लगा जरूर बताए।✒️✒️✒️

और नया पुराने

संपर्क फ़ॉर्म