Chandan, a notorious Telkatwa gang member with a reward of ten thousand rupees, was arrested. He was wanted for the murder of a hotel owner's father.
![]() |
| Symbolic image/Chandan, a notorious Telkatwa gang member with a reward of ten thousand rupees, was arrested. He was wanted for the murder of a hotel owner's father. |
लोकल पब्लिक न्यूज़/मोतिहारी/कोटवा
बिहार एसटीएफ और पूर्वी चंपारण कोटवा की स्थानीय पुलिस को एक बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए 10 हजार रुपये के इनामी अपराधी चंदन कुमार को गिरफ्तार कर लिया है। चंदन कोटवा के एक चर्चित होटल संचालक के पिता की हत्या मामले में पिछले काफी समय से फरार चल रहा था। पुलिस ने उसे बेगूसराय के बरौनी थर्मल पावर स्टेशन के समीप से दबोचा है।
गुप्त सूचना पर एसटीएफ ने बिछाया जाल
जानकारी के अनुसार, 12 मई 2026 को बिहार एसटीएफ की विशेष टीम को चंदन कुमार की मौजूदगी की सटीक सूचना मिली थी। इसी आधार पर बरौनी थर्मल पावर प्लांट रेलवे स्टेशन के पास घेराबंदी की गई और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। पकड़ा गया अपराधी चंदन कुमार मुजफ्फरपुर जिले के साहेबगंज थाना क्षेत्र के माधोपुर हजारी गाँव का रहने वाला है और दीनानाथ राय का पुत्र है।
क्या था पूरा मामला?
यह घटना 15 जुलाई 2025 की है। कोटवा थाना क्षेत्र स्थित न्यू चंडीगढ़ ढाबा' (लाइन होटल) के पास कुछ अपराधी खड़े ट्रक से डीजल चोरी (तेलकटवा गिरोह) कर रहे थे। जब ट्रक चालक और होटल संचालक अमरजीत उर्फ चूटू सिंह के पिता **उपेंद्र सिंह** ने इस चोरी का विरोध किया, तो अपराधियों ने अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी। इस गोलीबारी में उपेंद्र सिंह को गोली लगी और उनकी मौके पर ही मौत हो गई।
इस सनसनीखेज हत्याकांड के बाद पुलिस ने कोटवा थाना कांड संख्या 270/25 दर्ज कर जांच शुरू की थी। जांच में स्पष्ट हुआ कि चंदन कुमार 'तेलकटवा गिरोह' का सक्रिय सदस्य है और हत्या की इस वारदात में मुख्य रूप से शामिल था।
गिरफ्तारी के बाद तलाशी के दौरान पुलिस ने चंदन के पास से निम्नलिखित वस्तुएं बरामद की हैं:
01 मोबाइल फोन
3110 रुपये नकद
पुलिस के अनुसार, चंदन की गिरफ्तारी से क्षेत्र में सक्रिय डीजल चोर गिरोह की कमर टूटेगी। फिलहाल, एसटीएफ और स्थानीय पुलिस की टीम उससे गहन पूछताछ कर रही है ताकि गिरोह के अन्य सदस्यों और उनकी भविष्य की योजनाओं का पता लगाया जा सके।
