चोरी की बाइक के साथ आरोपी गिरफ्तार, कई मामलों में पहले से है नामजद

 Accused arrested with stolen bike, already named in several cases. 

AI imege include/ Accused arrested with stolen bike, already named in several cases

लोकल पब्लिक न्यूज़/पूर्वी चम्पारण/कोटवा थाना क्षेत्र के कल्याणपुर खास गांव में पुलिस ने छापेमारी कर बाइक चोरी मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके कब्जे से एक चोरी की मोटरसाइकिल भी बरामद की है। बरामद बाइक को जब्त कर थाना लाया गया है।



गिरफ्तार आरोपी की पहचान कल्याणपुर खास निवासी सुदेश राय के पुत्र सत्येंद्र कुमार के रूप में हुई है। पुलिस ने उसके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार, कोटवा थाना पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि चोरी की बाइक के साथ एक संदिग्ध युवक गांव में मौजूद है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए छापेमारी की, जहां से आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। तलाशी के दौरान उसके पास से चोरी की मोटरसाइकिल बरामद हुई।

पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, गिरफ्तार सत्येंद्र कुमार पर पहले से भी कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। उस पर कोटवा थाना कांड संख्या 190/26 के अलावा कांड संख्या 379/23 एवं 24/24 में चोरी, कांड संख्या 192/24 में एससी-एसटी एक्ट तथा कांड संख्या 357/25 में लूट का मामला दर्ज है।

कोटवा थानाध्यक्ष मुकेश कुमार ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। साथ ही पुलिस मामले की गहन जांच में जुटी हुई है और बाइक चोरी से जुड़े अन्य पहलुओं की भी पड़ताल की जा रही है।

एक टिप्पणी भेजें

ये पोस्ट आपको कैसा लगा जरूर बताए।✒️✒️✒️

और नया पुराने

संपर्क फ़ॉर्म